{"_id":"5d3002428ebc3e6cbf3f4a01","slug":"official-gave-orders-lady-staff-will-came-to-the-hospital-without-makeup-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरमान: अस्पताल में मेकअप करके न आएं महिला स्टाफ, पुरुष नहीं पहनेंगे जींस-टी शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान: अस्पताल में मेकअप करके न आएं महिला स्टाफ, पुरुष नहीं पहनेंगे जींस-टी शर्ट
Fri, 19 Jul 2019 11:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के प्रभारी ने अजीबो गरीब फरमान जारी किया है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के महिला स्टाफ को मेकअप करके न आने की हिदायत दी है। कहा है कि महिला स्टाफ साड़ी या सलवार सूट ही पहनकर आएंगी, वहीं पुरुष स्टाफ के लिए जींस और टीशर्ट पर पाबंदी लगा दी है।
सीएचसी प्रभारी ने बुधवार को अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने पुरुष और महिला स्टाफ के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। पुरुष फार्मल पैंट-शर्ट और काले जूते पहनकर आएंगे। जींस-टीशर्ट पहनकर अस्पताल में नहीं आ सकेंगे।
महिला स्टाफ सलवार-कुर्ता या फिर साड़ी पहनकर ही आएंगी। उनको मेकअप के बारे में भी हिदायत दी है। महिलाओं को हल्का मेकअप करके आने को कहा है। ज्यादा मेकअप करने से बचने को कहा है। ड्रेस कोड का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Trending Videos
लिखित में नहीं कोई आदेश
सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष गुप्ता का कहना है कि महिला स्टाफ को हल्के मेकअप में आने को कहा है। इस बाबत सभी को निर्देशित कर दिया है। वहीं पुरुष स्टाफ को जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। इधर, सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि जींस-टीशर्ट न पहनकर आने और हल्का मेकअप करने जैसा कोई लिखित में आदेश नहीं आया। सभी स्टाफ को एप्रिन में रहना जरूरी है।
सीएचसी प्रभारी को इसका अधिकार नहीं- एडी
मंडलीय अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. एके मित्तल का कहना है कि सीएचसी प्रभारी को इसका अधिकार नहीं है कि वह स्टाफ को मेकअप न करने का आदेश जारी करे, न ही शासन से इस तरह का कोई निर्देश है। सीएमओ से इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी।