फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officers will visit hyderabad for metro

आगरा में मेट्रो चले या न चले, अफसरों की कट रही मौज, जानें क्या है मामला

Fri, 08 Jun 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Jun 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
officers will visit hyderabad for metro
metro
ताजनगरी को कभी मेट्रो ट्रेन मिल पाएगी भी या नहीं इसका जवाब किसी के पास नहीं है। हां इतना जरूर है कि सरकारी खर्चे पर अफसरों का सैर-सपाटा खूब चल रहा है।
विज्ञापन


कभी दिल्ली जाते हैं तो कभी विशाखापत्तनम। अब हैदराबाद जाएंगे। इनका एक भी दौरा अभी तक फलीभूत नहीं हुआ है। अब अधिकारियों का एक दल हैदराबाद जाएगा।

विशाखापत्तनम में पीपीपी मोड की मेट्रो का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था। इसकी डीपीआर ही सरकार ने खारिज कर दी। इससे पहले दिल्ली मेट्रो ट्रेन का अध्ययन किया गया। 
विज्ञापन

officers will visit hyderabad for metro
metro line - फोटो : अमर उजाला
11 साल से इसी तरह के अध्ययन चल रहे हैं। ट्रेन अभी तो कागजों में ही नहीं चल पाई है, शहर में कब दौड़ेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

डीपीआर दर डीपीआर बन रही हैं। दौरे पर दौरे हो रहे हैं। नतीजा ढाक  के तीन पात है। इस पर आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा का कहना है कि प्रस्ताव को खारिज नहीं किया है। 

केवल पीपीपी मोड पर मेट्रो चलाने की योजना खारिज हुई है। हैदराबाद मेट्रो के अध्ययन के बाद अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने किया था विरोध

आगरा में मेट्रो चलाने की योजना की विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने विरोध किया था। उनका कहना था कि पहला तो आगरा इतना बड़ा शहर नहीं है कि यहां मेट्रो की आवश्यकता हो। 

दूसरा तर्क ये दिया था कि मेट्रो का काम कम से कम तीन से चार वर्ष तक चलेगा। इतने दिनों में शहर की जो दुर्दशा होगी, उसका जिम्मेदार कौन होगा। 

विधायक का तीसरा तर्क यह था कि जाम की समस्या से मुक्ति पानी है तो उसके लिए और भी विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed