फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers should not leave the headquarters without permission

बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी

Thu, 18 Nov 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Officers should not leave the headquarters without permission
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्हें बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के लिए कहा है। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की जानकारी होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों के कार्यालयध्यक्ष और जिला स्तरीय अधिकारी बिना अनुमति या संज्ञान में लाए मुख्यालय से बाहर चले जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर जानकारी की जाती है तब पता चलता है कि वह अवकाश पर हैं या मुख्यालय से बाहर निजी या विभागीय कार्य से गए हैं। इससे कार्य में बाधा आती है। यह स्थिति स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा है कि विभागों के कार्यालयध्यक्ष, जिला स्तरीय अधिकारी व श्रेणी एक और दो के अधिकारी उनके संज्ञान में लाने के उपरांत ही मुख्यालय से बाहर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed