फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officers release perspiration in DGP's Class

डीजीपी की क्लास में अफसरों के छूटे पसीने

Sun, 21 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 21 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
officers release perspiration in DGP's Class
प्रदेश पुलिस के मुखिया जावीद अहमद आगरा जोन की अपराध समीक्षा मीटिंग में हेड मास्टर की भूमिका में नजर आए। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक  इस क्लास में पहले पुलिसिंग में सुधार के लिए अफसरों हिदायतों की घुट्टी पिलाई। फिर हाल ही में हुए संगीन अपराधों पर सवालों की झड़ी लगा दी। जवाब देने में अफसरों के पसीने छूट गए। उन्होंने साफ कहा, अब आंकड़ों की बाजीगरी नहीं चलेगी, अपराध की समीक्षा यह देखकर की जाएगी कि  जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है या नहीं।
विज्ञापन

डीजीपी बनने के बाद जावीद अहमद पहली बार आगरा आए। सर्किट हाउस में अपराध समीक्षा मीटिंग के लिए समय तय था 11 से 12:30 बजे लेकिन यह आधा घंटा ज्यादा खिंच गई। इसके बाद मीडिया से रूबरू उन्होंने बताया कि विवेचना के स्तर में सुधार की जरूरत है। खास तौर से साइबर क्राइम जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पुलिस को प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर क्राइम की विवेचना की समीक्षा में आगरा पुलिस फिसड्डी पाई गई। इसके अलावा सांप्रदायिक बवाल की घटनाओं में की गई पुलिस कार्रवाई से डीजीपी संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने निर्देश दिए कि थानों पर जनता के प्रति व्यवहार ठीक होना चाहिए। एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली न की जाए। मीटिंग में आईजी डीसी मिश्र के अलावा दोनों रेंज के डीआईजी, सभी जिलों के कप्तान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र सिंह का हत्यारोपी जल्दी पकड़ो
डीजीपी ने विवि कर्मी सतेंद्र हत्याकांड की जांच के बारे में पूछा। एसएसपी ने बताया, केस ब्लाइंड था, मुल्जिम का पता चल गया है, गिरफ्तारी शेष है। डीजीपी ने कहा, इसमें ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।

आगरा पुलिस को फर्स्ट डिवीजन नहीं
डीजीपी से पूछा गया कि अपराध समीक्षा के बाद आगरा जोन की क्या स्थिति पाई गई? जवाब मिला, सुधार की गुंजाइश है। दूसरा सवाल हुआ, आगरा पुलिस को कितने नंबर देंगे आप? बोले, फर्स्ट डिवीजन नहीं है।

गर्वनर की टिप्पणी पर नो कमेंट
पत्रकारों ने कहा कि हाल ही में राज्यपाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस पर डीजीपी बोले, आप क्या समझते हैं, मैं गवर्नर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दूंगा? ... नो कमेंट।


अनिल यादव केस की जांच जारी है
यूपी लोकसेवा आयोग पद से बर्खास्त किए गए आगरा निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव की हिस्ट्रीशीट फाड़े जाने के मीडिया के सवाल पर डीजीपी ने आईजी की ओर देखा। आईजी डीसी मिश्र ने जवाब दिया, इसकी जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed