फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers deployed by dividing 45 booths into four zones 12 sectors

45 बूथों को चार जोन 12 सेक्टरों में बांटकर अफसर किए तैनात

Thu, 10 Jun 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Officers deployed by dividing 45 booths into four zones 12 sectors
फिरोजाबाद। जिले के 95 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 12 जून को 45 बूथों पर मतदान होगा। मतदान का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार जोन एवं 12 सेक्टरों में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया है। पोलिंग टीमें शुक्रवार को पुलिस लाइन प्रांगण से बूथों के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

जिले के 95 सदस्यों के चुनाव के लिए 12 जून को होने वाले मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिश गया। डीएम ने चार ब्लॉकों में होने वाले चुनाव के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सहित अन्य अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। फिरोजाबाद ब्लॉक के 24 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 13 बूथों पर मतदान होगा। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार रवि सोनकर एवं तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। एका ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायत सदस्यों के नौ बूथों पर मतदान होगा। एसडीएम जसराना कुमार चंद्र बाबू को जोनल एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अलावा पशु चिकित्साधिकारी एका डॉ. रणवीर सिंह, डॉ.नीरज गर्ग पचोखरा पशु चिकित्साधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। मदनपुर ब्लॉक के 28 सदस्यों के लिए 11 बूथों पर मतदान होगा। एसडीएम सिरसागंज को जोनल एवं तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। शिकोहाबाद ब्लॉक के 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतदान 12 बूथों पर मतदान होगा। एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह के अलावा तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन

संबंधित ब्लॉकों पर जमा होंगी मतपेटिकाएं
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत में मतदान करने के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित ब्लाक में बनें स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। इसके लिए फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मदनपुर एवं एका ब्लॉक में स्ट्रांग रूम बना दिया है। 14 जून को मतगणना संबंधित ब्लॉक में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed