{"_id":"60363a8c8ebc3ee94d3ca357","slug":"officers-are-busy-preparing-for-the-inspection-of-adg-mainpuri-news-agr482010473","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी के निरीक्षण को लेकर तैयारी में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी के निरीक्षण को लेकर तैयारी में जुटे अफसर
विज्ञापन
मैनपुरी। एडीजी जोन के एक दिवसीय निरीक्षण को लेकर अफसर तैयारियों में जुटे हैं। वह बृहस्पतिवार को अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे। इसके अलावा अपराध समीक्षा बैठक के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
एडीजी जोन राजीव कृष्ण के एक दिवसीय दौरे को लेकर बुधवार को अधिकारी तैयारियों में जुटे नजर आए। एसपी कार्यालय में जहां सभी दस्तावेज दुरस्त किए जाने का काम जारी रहा। वहीं पुलिस ने किए गए गुडवर्क व गंभीर मामलों में जनपद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा रिपोर्ट भी तैयार की।
बुधवार को एडीजी जिले की कानून व्यवस्था का हाल अधिकारियों से जानेंगे। एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर अपराध व उस पर नियंत्रण को लेकर किए गए कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे। एडीजी की मौजूदगी में अपराध समीक्षा बैठक भी होगी। साथ ही वह किसी भी थाने का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।