फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers and BJP workers donated the message of cleanliness is service.

Agra News: अधिकारियों एवं भाजपाइयों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता ही सेवा का संदेश

Sun, 01 Oct 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Officers and BJP workers donated the message of cleanliness is service.
पटियाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को एक घंटे स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें अधिकारियों एवं भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रमदान किया गया, जिसमें एसडीएम के साथ तहसीलदार निधि पांडेय, नयाब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों ने साफ-सफाई की ।
विज्ञापन

ग्राम नगला करन स्थित आंबेडकर पार्क में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य भाजपा नेता प्रो. नीरज किशोर मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुनीश कुमार, वैभव वार्ष्णेय, रक्षपाल सिंह, अरुण दुबे, ग्रीश प्रधान, अवधेश पांडेय, अंकित माथुर, गौरव पांडेय, संजीव कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गंजडुंडवारा रोड स्थित मां पाटलावती मंदिर पर अभियान चलाया। युवा मोर्चा के सभी सदस्यों ने श्रमदान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान, मंडल महामंत्री नरसिंह कठेरिया, मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, मंडल संयोजक आईटी विभाग अंबुज द्विवेदी, प्रशांत, अंकित, आर्यन आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed