{"_id":"625b07ee6e1e22427a279e5f","slug":"officers-absend-at-tahseel-diwas-dm-warned-kasganj-news-agr530494555","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे शिक्षा, श्रम, उद्यान विभाग के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे शिक्षा, श्रम, उद्यान विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
कासगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में रायपुर पटना गांव के अग्निपीड़ितों को सहायता राशि का चै?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार को नई सरकार के गठन के बाद पहला संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान शिक्षा, श्रम और उद्यान विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इन सभी को डीएम हर्षिता माथुर ने तहसील दिवस से फोन कॉल करके चेतावनी दी और उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस को सभी गंभीरता से लें और इसमें आने वाली समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 64 शिकायती प्रार्थना पत्र सदर तहसील में, सहावर तहसील में 21 तो पटियाली तहसी में 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अवैध कब्जा हटवाने, पैमाइश करवाने, विद्युत बिल संबंधी शिकायतें प्रमुख थीं। डीएम ने समयबद्ध तरीके से इनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक शिकायत पर कुमरऊआ में गोशाला बनवाने के लिए 5 दिन के अंदर जगह चिह्नित करने के निर्देश विकास खंड अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, डीएफओ हरि शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अग्नि पीड़ितों को दिए आर्थिक सहायता के चेक
कासगंज। डीएम हर्षिता माथुर ने रायपुर पटना गांव में अग्निपीड़ित परिवार के कन्हैया लाल, रूप सिंह, विजेंद्र सिंह पुत्रगण माधो सिंह को 73,140 रुपये की मंडी समिति के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा 23,700 रुपये की आर्थिक सहायता दैवीय आपदा राहत कोष से प्रदान की।