{"_id":"627e2c5b0c533a2fea322d08","slug":"office-of-ssp-agra-has-been-shifted-in-police-line-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएसपी से मिलने का बदल गया ठिकाना, अब कलक्ट्रेट नहीं, जाना होगा पुलिस लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएसपी से मिलने का बदल गया ठिकाना, अब कलक्ट्रेट नहीं, जाना होगा पुलिस लाइन
Fri, 13 May 2022 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 03:30 PM IST
सार
एसएसपी आगरा का ऑफिस स्थानांतरित कर दिया गया है। नए ऑफिस का उद्घाटन एडीजी जोन ने किया। अब कलक्ट्रेट में एसपी प्रोटोकॉल और एसपी पश्चिमी बैठेंगे।
विज्ञापन
नए एसएसपी ऑफिस का उद्घाटन करते एडीजी राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएसपी का ऑफिस अब पुलिस लाइन पहुंच गया है। लोगों को एसएसपी से मिलने के लिए कलक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं है। एडीजी राजीव कृष्ण ने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कलेक्ट्रेट में एसपी प्रोटोकॉल और पश्चिमी बैठेंगे।
वर्ष 2007 में तत्कालीन एसएसपी डॉ. जीके गोस्वामी के समय एसएसपी ऑफिस पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट में शिफ्ट किया गया था। कलक्ट्रेट में जिस जगह पर ऑफिस था, उस पर मुकदमा चल रहा था। वर्ष 2005 में पुलिस ने मुकदमा जीता था। इसके बाद ऑफिस बनाया गया था। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय भी है। अधिवक्ता भी बैठते हैं। पुलिस लाइन में आईजी जोन का कार्यालय बन गया था। बाद में आईजी के स्थान पर एडीजी जोन का कार्यालय बनाया गया। हाल ही में एडीजी जोन का कार्यालय आवास के पास स्थित नए भवन में पहुंच गया। इस पर पुलिस लाइन स्थित कार्यालय खाली हो गया था। अब उसे एसएसपी ऑफिस बना दिया गया है।
विज्ञापन
इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे पुलिस लाइन सभागार में फर्स्ट एड ट्रेनिंग और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एडीजी जोन राजीव कृष्ण, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, डा. निर्मल चोपड़ा, डा. एके गुप्ता, ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. रनवीर त्यागी ने फर्स्ट एड ट्रेनिंग फर्स्ट रेस्पोंडर 300 पुलिस कर्मियों को लाइफ सेविंग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान 200 लोगों को मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डा. डीबी शर्मा, डा. अरुण चतुर्वेदी, एमपी सिंह, खुशीलाल, सुनील सिरोही और मुन्नालाल भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्ष 2007 में तत्कालीन एसएसपी डॉ. जीके गोस्वामी के समय एसएसपी ऑफिस पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट में शिफ्ट किया गया था। कलक्ट्रेट में जिस जगह पर ऑफिस था, उस पर मुकदमा चल रहा था। वर्ष 2005 में पुलिस ने मुकदमा जीता था। इसके बाद ऑफिस बनाया गया था। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय भी है। अधिवक्ता भी बैठते हैं। पुलिस लाइन में आईजी जोन का कार्यालय बन गया था। बाद में आईजी के स्थान पर एडीजी जोन का कार्यालय बनाया गया। हाल ही में एडीजी जोन का कार्यालय आवास के पास स्थित नए भवन में पहुंच गया। इस पर पुलिस लाइन स्थित कार्यालय खाली हो गया था। अब उसे एसएसपी ऑफिस बना दिया गया है।
विज्ञापन
नए कार्यालय में बैठने की पर्याप्त जगह
एसएसपी का कहना है कि कलक्ट्रेट कार्यालय में एसपी प्रोटोकाल और एसपी पश्चिमी बैठेंगे। बाकी कार्यालय भी पुलिस लाइन में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। नए कार्यालय में लोगों के बैठने की पर्याप्त जगह है। उद्घाटन के मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी। वह एसएसपी के साथ ही एडीजी कार्यालय में भी आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन