फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Objectionable Videos of Teenagers Go Viral at Khandauli in Agra

Agra News: खंदाैली में लड़के-लड़कियों के वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो, गांव में फैल गया तनाव; पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 31 Mar 2026 01:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 31 Mar 2026 01:32 PM IST
सार

आगरा में दो किशोरी और किशोरों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस की ओर से एहतियातन गांव में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Objectionable Videos of Teenagers Go Viral at Khandauli in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली में सोशल मीडिया पर सोमवार को दो किशोरी और किशोरों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए। इसकी जानकारी पर पुलिस ने जांच की। किशोरी और किशोर जिस गांव के हैं, वहां तनाव की आशंका पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। वीडियो किसी घर के अंदर या होटल के कमरे में बनाए गए हैं। वीडियो में दो किशोर दिखाई दे रहे है, जबकि तीसरा किशोर वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव की पहचान की। इसके बाद गांव में जाकर पड़ताल की। वीडियो बनाने वाले किशोर और किशोरी कौन हैं? यह वीडियो कब और कहां पर बनाए गए। इस सबकी जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में एक किशोर विशेष समुदाय का दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वीडियो सुबह करीब नौ बजे वायरल हुए थे, लेकिन पुलिस रात करीब नौ बजे सक्रिय हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। उधर, एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने पर एसीपी एत्मादपुर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो बनाने में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किशाेरियों के परिजन से भी बात की जाएगी। अगर वो तहरीर देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed