फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   obama to visit taj by cadlic bus

बैटरी बस नहीं, कैडलिक से ताज जाएंगे ओबामा

Mon, 19 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 19 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 27 को ताजमहल देखने के लिए आगरा आ सकते हैं। ताजमहल में वह अपनी अति सुरक्षित कार कैडलिक से ही जा सकते हैं। सुरक्षा को लेकर चल रहे मंथन में यह विकल्प अधिकारियों ने रखा है कि ताजमहल के 500 मीटर क्षेत्र के अंदर ओबामा की कैडलिक कार को गेट तक जाने दिया जाए। खेरिया एयरपोर्ट से सड़क नहीं, बल्कि होटल जेपी तक ओबामा हेलीकॉप्टर से भी जा सकते हैं। इसे फाइनल अमेरिकी टीम करेगी।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगरा यात्रा के लिए सुरक्षा पर मंथन चल रहा है। एयरफोर्स वन विमान से आ रहे ओबामा होटल जेपी पैलेस के हैलीपैड पर उतर सकते हैं, वहां से ताजमहल तक कैडलिक कार के जरिए ताज ले जाने की तैयारी है। ताज के 500 मीटर दायरे में प्रवेश के लिए विशेष अनुमति लेने की कवायद भी होगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इससे जेपी होटल से ताज तक का ही रूट बंद करना होगा। यदि विमान खेरिया एयरपोर्ट पर उतरता है तो अर्जुन नगर और फतेहाबाद रोड को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन


27 को बंद रहेंगी दक्षिणी गेट की दुकानें
आगरा। ओबामा के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए ताज के दक्षिणी गेट पर मौजूद दुकानों को 27 जनवरी को बंद रखा जाएगा। शनिवार और रविवार को पुलिस ने दुकानदारों को इसकी जानकारी दे दी है। सोमवार से लेकर 27 जनवरी तक दुकानदार अपनी दुकानों का सामान बाहर रखकर नहीं बेचेंगे। नालियों के ऊपर अतिक्रमण नहीं होगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार से ताजमहल के आसपास उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियाें के दौरे लगातार होंगे। ऐसे में अतिक्रमण करने वाले सामन को जब्त करना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed