फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nursing home of former MLA ban on patients admits

आगरा: पूर्व विधायक के नर्सिंग होम में मरीज भर्ती करने पर रोक, दो अस्पतालों को नोटिस

Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
सार

  • संक्रमण से बचाव से उपाय न करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
  • कंपाउंडर संक्रमित मिला था, स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के बाद भी मानक पूरे नहीं किए गए

विज्ञापन
nursing home of former MLA ban on patients admits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आगरा जिले के फतेहाबाद के पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह के शमसाबाद में संचालित गंगा नर्सिंग होम में मरीज भर्ती करने पर शुक्रवार को रोक लगा दी गई। यहां एक कंपाउंडर कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद कोविड इन्फेक्शन प्रिवेंशन मानक पूर्ण नहीं किए। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया, फिर भी गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर शुक्रवार को एसडीएम ने नर्सिंग होम को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिन अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं दी जा रहीं हैं, वहां आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक कोविड इन्फेक्शन प्रिवेंशन मानक पूर्ण करना अनिवार्य है। एसडीएम फतेहाबाद एम अरुण्मौलि ने बताया कि शमसाबाद बाजार स्थित गंगा नर्सिंग होम में मरीजों की ओपीडी व आईपीडी संचालित होती थी। संक्रमण से बचाव व रोकथाम के मानक पूरे नहीं होने से एक कंपाउंडर भी संक्रमित हो गया।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती ने नोटिस जारी कर मानक पूर्ण करने के आदेश दिए। लेकिन, नर्सिंग होम संचालक ने मानक पूरे नहीं कराए। 19 मई को एसडीएम फतेहाबाद ने स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ दोबारा निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, नोटिस के बावजूद आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा था। दोबारा भेजे गए नोटिस के बाद भी कोई सुधार नहीं किया, न नोटिस का जवाब दिया। लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश देते हुए नर्सिंग होम में मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है।

दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया 

कोविड इन्फेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल पूरा नहीं करने पर रामबाग स्थित अमरदीप और शमसाबाद स्थित शकुंतला हॉस्पिटल को कमेटी ने नोटिस जारी किया है। इन हॉस्पिटलों में निरीक्षण के दौरान कमेटी को बायोवेस्ट का निस्तारण, रेड जोन, स्टाफ ट्रेनिंग, पीपीई किट व मास्क के सत्यापन में खामियां मिलीं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कमेटी ने सीएमओ को दोनों अस्पतालों में प्रिवेंशन प्रोटोकॉल पूरा कराने के आदेश दिए हैं।


मानक पूरे करने में रेनबो नंबर एक, पुष्पांजलि दूसरे पर

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने रेनबो, पुष्पांजलि, कृष्णा हॉस्पिटल, जयदेवी समेत कई अस्पतालों में इन्फेक्शन प्रिवेंशन मानकों की जांच की। जांच में सिकंदरा स्थित ग्लोबल रेनबो हॉस्पिटल नंबर एक, देहली गेट का पुष्पांजलि नंबर-दो रहा। इनके अलावा आठ अन्य निजी अस्पतालों में पूर्ण मानक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed