फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nurse shot in middle of road: Insistence of getting married accused arrested in encounter

नर्स को मारी गोली: शादी करने की जिद...मंसूबे पूरे न हुए तो खेला खूनी खेल, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:30 AM IST
सार

नर्स को जिस युवक ने गोली मारी वो तीन माह से परेशान कर रहा था। वो नर्स से शादी करने की जिद पर अड़ा था। शादी से मना करने पर उसने गोली मारकर नर्स की जान लेने का प्रयास किया। 
 

विज्ञापन
Nurse shot in middle of road: Insistence of getting married accused arrested in encounter
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजनगरी-फेज दो में नर्स को गोली मारने के आरोपी बबलू माैर्या को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इनर रिंग रोड के सर्विस रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी बाइक से भाग रहा था। पुलिस के घेराबंदी करने पर बबलू ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उधर, युवती की हालत में सुधार होने लगा है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी 3 माह से बेटी को परेशान कर रहा था। शादी का दबाव डाल रहा था। पुलिस से पहले भी शिकायत की थी, केस न लिखे जाने, कोई कार्रवाई न करने से उसकी हिम्मत बढ़ गई। ताजगंज क्षेत्र की युवती बृहस्पतिवार रात को ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में नगला टीन निवासी बबलू माैर्या ने रोका, विवाद किया और गोली चला दी। गोली आंख के पास लगी। एत्माद्दाैला क्षेत्र के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


 

पुलिस ने बताया कि युवती की बबलू से 3 साल से जान पहचान थी। बबलू ईको गाड़ी का चालक है। वह शादी करना चाहता था। विरोध पर अभद्रता करने लगता। 3 महीने पहले शादी से इन्कार कर देने पर वह युवती को परेशान करने लगा। 

 

हालत में सुधार, निकाली गई गोली
उधर, चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी है। पहले यह समझा जा रहा था कि गोली रगड़ती हुई चली गई। मगर, गोली फंसी थी। हालत में सुधार होने लगा है। हालांकि चेहरे और आंख में सूजन है।

 
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की सुनवाई
परिजनों का कहना है कि ढाई महीने पहले बसई चाैकी पर बबलू की शिकायत की थी। पुलिस के सामने बबलू माफी मांगने लगा। दर्ज शिकायत वापस देकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहकर टाल दिया कि पहले शिकायत वापस क्यों ले ली थी। पुलिस के सुनवाई न करने से यह वारदात हुई।

 

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार 
आरोपी बबलू मौर्य को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इनर रिंग रोड के सर्विस रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी बाइक से भाग रहा था। पुलिस के घेराबंदी करने पर बबलू ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बबलू से बाइक, घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। बबलू को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed