फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nurse in nayati hospital mathura found dead in hostel room

हॉस्टल के कमरे में मिला केरल की नर्स का शव, बिस्तर पर पड़ी थीं ये चीजें

Tue, 03 Oct 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 03 Oct 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
nurse in nayati hospital mathura found dead in hostel room
Suicide
मथुरा के नयति अस्पताल की एक स्टाफ नर्स का शव जैंत क्षेत्र में स्थित हॉस्टल के बंद कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। मृतका का शरीर नीला पड़ गया है और पास में ही एक इंजेक्शन भी मिला है। नर्स केरल की रहने वाली थी और नवंबर 2016 में नयति आई थी। परिवार वालों के इंतजार में पुलिस ने शव मोचर्री में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि तिरुअंनतपुरम केरल की रहने वाली सूर्या नैयर (27) नवंबर 2016 से नयति  में स्टाफ नर्स थी। उसकी ड्यूटी आईसीयू में रहती थी। सूर्या नैयर नयति के हॉस्टल गणपति कांपलेक्स जैंत में रहती थी। रविवार सुबह जब सूर्या अस्पताल नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। 
विज्ञापन


खोजबीन में पाया कि हास्टल में सूर्या के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर लोग अंदर गए तो पाया नर्स अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची रिपोर्टिंग चौकी जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर ये सब

हॉस्टल की वार्डन पिंकी ने बताया कि उसने सूर्या नर्स को शनिवार को देखा था। वह ठीक थी। चौकी इंचार्ज जैंत श्याम सिंह के अनुसार नर्स के हाथ में इंजेक्शन लगने का निशान है। बिस्तर पर दो निडल मिली हैं। शरीर नीला पड़ गया। परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजन के आने तक शव को पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने हास्टल में रहने वाले दूसरे लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed