{"_id":"5e3d6f938ebc3ee5fe47e60a","slug":"nurse-filed-fir-against-five-for-sexual-harassment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटापा कम करने की दवा लेने वैद्य के पास गई नर्स, 'घिनौनी' साजिश की हुई शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटापा कम करने की दवा लेने वैद्य के पास गई नर्स, 'घिनौनी' साजिश की हुई शिकार
Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्मादपुर में फिरोजाबाद की रहने वाली एक नर्स ने शुक्रवार को कस्बे के एक वैद्य, उसकी पत्नी, बेटे और उसके दो दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म और षड्यंत्र के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती कस्बे के एक अस्पताल में ही नर्स है।
उसका आरोप है कि वर्ष 2017 से वैद्य राजकुमार का पुत्र मुकुल उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने बताया कि 2017 में वो अपना मोटापा कम कराने के लिए वैद्य राजकुमार के यहां दवा लेने गई थी। दवा खाने के बाद शरीर पर लाल चकत्ते होने पर उसने फोन पर वैद्य के पुत्र मुकुल कुमार को बताया।
उसने उसे क्लीनिक में बुलाया और परीक्षण करने के बहाने अंदर ले जाकर नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया। धमकी देकर वो शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर उसने उसके पिता राजकुमार और उसकी मां से शिकायत की तो उन्होंने शादी कराने की बात कही।

गर्भपात कराने का भी आरोप
वर्ष 2018 में उसे मुकुल के साथ कोर्ट मैरिज के लिए आगरा भेज दिया। जहां 100 रुपये के स्टांप पर नोटरी कराकर विवाह अनुबंध पत्र तैयार करा दिया। आरोप है कि मुकुल अपने मित्र सूरज और मोहित के साथ कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब वो गर्भवती हो गई तो आगरा के एक नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करा दिया।
घर ले जाने की बात पर वो शादी से मुकर गया। युवती का कहना है कि उसके माता-पिता ने मुकुल के माता-पिता से बात की तो वो भी शादी की बात से मुकर गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, षड्यंत्र रचने सहित कई धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।