{"_id":"5d80b3cf8ebc3e017d3630de","slug":"number-of-viral-fever-patients-increasing-in-hospitals-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गला पकड़ रहा 'वायरल', 20 दिन से पहले नहीं जा रही खांसी, इन बातों का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला पकड़ रहा 'वायरल', 20 दिन से पहले नहीं जा रही खांसी, इन बातों का रखें ख्याल
Wed, 18 Sep 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौसम में वायरल फीवर में गला जकड़ रहा है। बुखार ठीक होने पर भी खांसी 15-20 दिन से पहले नहीं जा रही। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में हर तीसरा मरीज वायरल फीवर का शिकार है। ओपीडी में 600 से 700 मरीज आ रहे हैं।
इसमें से 180 से 220 मरीज बुखार, जुकाम और खांसी के आ रहे हैं। शुरुआत के दो-तीन दिन तेज बुखार रह रहा है। वायरल फीवर गला जकड़ रहा है, सूखी खांसी भी है। इससे मरीज को बेचैनी और बढ़ रही है। 45 फीसदी मरीज बुखार के दूसरे दिन के बाद पहुंच रहे हैं।
मेडिसिन विभाग के डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार बुखार ठीक होने के बाद भी खांसी 15-20 दिन तक मरीजों को परेशान कर रही है। ऐसे में मरीज दोबारा डॉक्टर के पास आ रहे हैं। उनको एंटी एलर्जिक दवाएं दी जा रही हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि वायरल फीवर के मरीजों में अभी कमी नहीं आई है। बुखार उतरने में सात से दस दिन लग रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
- गुनगुना पानी पिएं, इसी पानी से गरारे भी कर सकते हैं।
- ठंडा पानी न पिएं, ठेल से कटे-फटे और गले फल न खाएं।
- डॉक्टर के परामर्श से दवा लें और आराम करें।
मलेरिया के भी आ रहे हैं मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच में रोजाना औसतन दो मरीज मलेरिया के मिल रहे हैं। इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अभी तक 54 मरीजों को मलेरिया हुआ है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार मलेरिया के मरीज कम हैं। मलेरिया की आशंका पर रक्त के नमूने लेने को भी कहा है।