फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number of patients with joint pain rises due to changing weather conditions.

Agra News: मौसम के बदले मिजाज से बढ़े जोड़ों के दर्द के मरीज

Tue, 21 Jul 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Number of patients with joint pain rises due to changing weather conditions.
आगरा। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमस और गर्मी के कारण इन दिनों एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जोड़ों के दर्द, गठिया और कंधों में तेज अकड़न से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस मौसम में जोड़ों के आसपास के ऊतकों (टिश्यूज) में सूजन आने से दर्द उभर आता है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर ने बताया कि सामान्य तौर पर 60 वर्ष की उम्र के बाद लोगों में जोड़ों के दर्द की समस्याएं अधिक होती हैं। जिसका मुख्य कारण विटामिन-डी, सीरम कैल्शियम और विटामिन बी-12 की भारी कमी होती है। इन पोषक तत्वों की कमी हड्डियों को कमजोर कर देती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले करीब 80 प्रतिशत लोगों में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अब तो युवाओं में भी गठिया (रुमेटॉइड आर्थराइटिस) तेजी से देखा जा रहा है। विशेष रूप से जिन मरीजों के घुटनों या जोड़ों की पहले कोई सर्जरी हो चुकी है, उन्हें ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस दर्द के कारण पैरों में सुन्नपन आने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें विशेष ध्यान

- गुनगुने पानी से सिंकाई करें।

- फिजियोथेरेपी और सूक्ष्म व्यायाम करें।

- भरपूर पानी पीएं और एसी, कूलर की ठंडी हवा से बचें।

- कैल्शियम युक्त खाना-पीना खाएं।

- ज्यादा देर तक पैर मोड़ कर न बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed