Health News: चिलचिलाती धूप से बढ़ी त्वचा की एलर्जी, गले-चेहरे पर पड़े चकत्ते; पर्चे के लिए फिर धक्कामुक्की
गर्मी बढ़ने से त्वचा की एलर्जी से परेशान मरीजों की संख्या ओपीडी में तेजी से बढ़ गई है। बच्चों और कामकाजी लोगों की संख्या अधिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पारा चढ़ने के साथ त्वचा रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। एसएन मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग की ओपीडी में त्वचा की एलर्जी और सन बर्न के मामले आ रहे हैं। इनमें कामकाजी लोग और बच्चों की संख्या अधिक है।
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि 294 मरीज आए। इसमें लाल दाने, सफेद-काले चकत्ते और खुजली की परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा चेहरे, गर्दन, हाथ और पीठ पर है। इनमें धूप, गर्मी में कार्य करने वाले लोग और बच्चे अधिक हैं। एलर्जी और लाल दानों में खुलजी होने के बाद जलन भी हो रही है। इनको दवा देने के साथ मरीजों को धूप से बचने, पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनने और भरपूर पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: ताजमहल के पास तेज रफ़्तार कार डिवाइडर के 10 पिलर तोड़ते हुए पलटी, मच गई अफरा-तफरी
पर्चे के लिए फिर धक्कामुक्की
सोमवार को ओपीडी में खूब मारामारी रही। एसएन, जिला अस्पताल और लेडी लायल में 8200 के करीब मरीज आए। पर्चे के लिए लाइन में जगना पड़ा। लेडी लायल और जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर एक-दो पंखे ही होने से गर्मी से भी बुरा हाल हो गया। मरीज अधिक होने के कारण तीन बजे तक मरीज देखे गए, जबकि ओपीडी समाप्त होने का समय दो बजे तक का है।