फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number of buses will increase on Delhi route from today

Agra News: दिल्ली रूट पर आज से बढ़ेगी बसों की संख्या

Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Number of buses will increase on Delhi route from today
कासगंज। होली पर्व दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। जिसको देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारी की है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। रोडवेज शुक्रवार से दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाएगा और भीड़ बढ़ने के साथ ही बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली पर्व पर 50 बसें दिल्ली मार्ग पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

होली पर्व पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव सहित अन्य महानगरों से नौकरीपेशा लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों पर आते हैं। जिसके चलते दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसका अंदाजा रोडवेज को भी है। जिसके चलते रोडवेज ने होली पर्व को लेकर अपनी तैयारियां की हैं। पर्व पर 50 बसें दिल्ली मार्ग पर लगाई जाएंगी। भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ही बसों को बढ़ाना शुरू कर दिया जाएगा। बसों को अन्य मार्गों से हटाकर लगाए जाने की भी तैयारी है। शुक्रवार को रोडवेज पहले 3 बसों को मार्ग पर बढ़ाएगा। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। रोडवेज के चालक और परिचालकों के अवकाश रद्द किए गए हैं। जिससे अधिक से अधिक बसों का संचालन हो सके।
विज्ञापन


दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। शनिवार और रविवार को भीड़ अधिक होने की संभावना है। शुक्रवार से ही बसों को बढ़ाना शुरू किया जाएगा। चालक, परिचालकों के अवकाश निरस्त किए गए हैं। - ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed