{"_id":"698db574cd5b51b5d8027081","slug":"nss-camp-agra-news-c-25-1-agr1065-987509-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिविर में जाना नैतिक एआई फॉर विकसित भारत 2047 (फोटो)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिविर में जाना नैतिक एआई फॉर विकसित भारत 2047 (फोटो)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से सात दिवसीय यूथ फॉर सस्टेनेबल एंड विकसित भारत किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को शिविर के दूसरे दिन सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल में स्वच्छता अभियान, योग सत्र और ड्रिल अभ्यास किया गया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. वंदना कौशिक ने डिजिटल साक्षरता और नैतिक एआई फॉर विकसित भारत 2047 विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता के महत्व, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक उपयोग और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने स्वयंसेविकाओं को डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतने और तकनीकी ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। बौद्धिक सत्र के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुमारी नेहा द्वारा किया गया।
इसके बाद साइबर सुरक्षा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। दूसरे दिवस की दिवस प्रभारी स्वयंसेविका शिवानी रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन सिद्रा फातिमा द्वारा किया गया। शिविर का सफल आयोजन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी, कुमारी नेहा एवं श्रीमती गरिमा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।