फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now you can travel in Rajdhani Express at normal fare

Agra News: अब साधारण किराए में कर सकेंगे राजधानी एक्सप्रेस में सफर

Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now you can travel in Rajdhani Express at normal fare
कासगंज। कासगंज-लखनऊ मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राजधानी एक्सप्रेस में सफर सस्ता हो गया है। साधारण किराए से पहले जो 10 प्रतिशत अधिक किराया देना होता था उसे परिवहन निगम के द्वारा वापस ले लिया गया है। अब 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर दर से राजधानी एक्सप्रेस में किराया देना होगा। डिपो से एक जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस बस का संचालन किया जाता है। शाम लगभग 7:30 बजे एक बस लखनऊ के लिए रवाना होती है। वहीं उसी दिन दूसरी बस लखनऊ से कासगंज के लिए चलती है। इन राजधानी बसों में 10 प्रतिशत किराया अधिक लिया जा रहा था। बस में 1.43 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया यात्रियों को अधिक देना पड़ता था। परिवहन निगम के द्वारा बढ़े हुए 10 प्रतिशत किराए को कम किया गया है, जिससे अब किराया साधारण बसों के बराबर 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर दर से देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed