फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now You Can Make New Vote Know How To Apply For New Voter

खुशखबर: मतदाता सूची में 15 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं नाम, आवेदन करने का ये है आसान तरीका

Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
सार

ये तारीखें रखें याद
  • 22 नवंबर रविवार
  • 28 नवंबर शनिवार
  • 5 दिसंबर शनिवार
  • 13 दिसंबर रविवार

विज्ञापन
Now You Can Make New Vote Know How To Apply For New Voter
सदर तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नए साल से 18 वर्ष उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों के लिए विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में मतदाता बनने का 15 दिसंबर तक का मौका है। जिले में 30 दिन नाम जोड़ने, संशोधन व हटाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। सभी मतदेय स्थल व तहसील मतदाता केंद्र पर बीएलओ आवेदकों के फार्म जमा करेंगे।
विज्ञापन


सदर तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र पर बुधवार से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया। यहां उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और छावनी विधान सभा क्षेत्र के मतदाता पटल पर फार्म लेने व जानकारी के लिए आवेदक पहुंचे। मंगलवार को एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने आगरा कॉलेज में नए छात्रों को मतदाता बनाने के लिए फार्म भरवाकर अभियान की शुरुआत की। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया 15 दिसंबर तक सभी तहसील, मतदेय स्थल व मतदाता केंद्रों पर सभी तरह के फार्म जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा युवा निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल का उपयोग करें।
विज्ञापन


यहां से प्राप्त करें फार्म
कोई भी व्यक्ति वोटर पोर्टल से फार्म 6, 7 व 8 प्राप्त कर सकता है। इसे ऑनलाइन जमा करने के साथ ही मैनुअल जमा किया जा सकता है।
- मतदेय स्थल पर बीएलओ को
- तहसील में मतदाता पंजीकरण केंद्र पर
- तहसीलदार व एसडीएम कार्यालय में
- कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन कार्यालय

ये तारीखें रखें याद
- 22 नवंबर रविवार
- 28 नवंबर शनिवार
- 5 दिसंबर शनिवार
- 13 दिसंबर रविवार
(मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलेगा) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed