फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now various courses of AICTE will run on one ID

विश्वविद्यालय की आईडी पर चलेंगे एआईसीटीई के सारे कोर्स

Sat, 21 May 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Now various courses of AICTE will run on one ID
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में संचालित ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) से मान्यता पर कोर्स अब अलग-अलग नहीं, बल्कि एक आईडी पर चलेंगे। पहले संस्थानों की अपनी आईडी थी। एआईसीटीई के शर्त अनुरूप विश्वविद्यालय स्तर पर एक आईडी बनाई गई, उसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त सभी कोर्स संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

एआईसीटीई की ओर से विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों का समन्वयक आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त कोर्स विश्वविद्यालय के आईईटी में बीई और सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में एमबीए संचालित था। संस्थानों के नाम से आईडी थी। एआईसीटीई की ओर से व्यवस्था बना दी गई है कि विश्वविद्यालय में संचालित उन्हीं कोर्स को वह मान्यता देगी जो एक आईडी से चलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी आईडी बनाने के साथ एआईसीटीई से मान्यता के लिए नए कोर्स का प्रस्ताव भी भेज दिया है। इसमें आईटीएचएम का होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमसीए इन कंप्यूटर साइंस और आईईटी के चार डिप्लोमा कोर्स हैं। एआईसीटीई ने प्रस्तावित कोर्स को जिन संस्थानों व विभागों में संचालित किया जाना है, उनका ऑनलाइन निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed