{"_id":"59e0e0394f1c1bee688b5832","slug":"now-tickets-for-taj-mahotsav-in-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सवः इस बार ऑनलाइन मिलेगा टिकट, जीएसटी का पड़ेगा ये असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सवः इस बार ऑनलाइन मिलेगा टिकट, जीएसटी का पड़ेगा ये असर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
ताज महल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शिल्पग्राम में प्रस्तावित ताज महोत्सव का प्रवेश टिकट इस बार ऑन लाइन उपलब्ध होगा। इस साल भी महोत्सव की प्रवेश टिकट दर नहीं बढ़ाई जाएगी। शिल्पग्राम के साथ सदर बाजार, पालीवाल पार्क, सूरसदन में तो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी ही।
इस बार आगरा किला में सांस्कृतिक संध्या आयोजित कराई जाएंगी। शुक्रवार को सर्किट हाउस में ताज महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में लोगों से थीम के लिए सुझाव मांगने के साथ ही यह तय किया।
मंडलायुक्त के. राममोहन राव की अध्यक्षता में हुई ताज महोत्सव की पहली बैठक में तय हुआ कि 18 से 27 फरवरी तक होने वाले ताज महोत्सव में प्रवेश टिकट शुल्क 50 रुपये ही रहेगा। पांच साल तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क और 10 साल तक के बच्चों के लिए 10 रुपये टिकट रहेगा।

विदेशी सैलानी निशुल्क और यूनिफार्म में 50 स्कूली बच्चों का ग्रुप 500 रुपये में प्रवेश कर सकेगा। पहली बार टिकटों की बिक्री ऑन लाइन की जाएगी। टिकट केसाथ स्टॉल दरों में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जीएसटी के साथ स्टॉल के रेट रहेंगे। वहीं कई समितियों के सदस्यों में बदलाव किया गया है।
आगरा किला में सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने पर मंडलायुक्त ने 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर दर्शकों की सीमित संख्या के मद्देनजर कमिश्नर ने निर्देश दिए कि दर्शकों की संख्या के मुताबिक ही कलाकारों का चयन किया जाए।
डीएम गौरव दयाल ने उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार से कहा कि 11 सिड्डी स्मारक के पास एडीए द्वारा विकसित किए गए पार्क के प्रचार-प्रसार के लिए हर होटल में पोस्टर लगवाएं।
डीएम गौरव दयाल ने उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार से कहा कि 11 सिड्डी स्मारक के पास एडीए द्वारा विकसित किए गए पार्क के प्रचार-प्रसार के लिए हर होटल में पोस्टर लगवाएं।