{"_id":"af3c11d84d499b9ae4ebe28ef76049b2","slug":"now-subhash-park-trijunction-will-be-from-panchkuian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुभाष पार्क तिराहा से जा पाएंगे पंचकुइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुभाष पार्क तिराहा से जा पाएंगे पंचकुइयां
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयोग कर रही है। अब नालबंद चौराहे से पंचकुइयां तक के मार्ग को वन वे कर दिया है। लोगों को सुभाष पार्क तिराहे से होकर जाना होगा।
रविवार को नालबंद चौराहा पर मोबाइल बैरियर लगा दिए गए। वहां ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक और जवानों की तैनाती कर दी गई है। लोगों को सुभाष पार्क तिराहे से पंचकुइयां की जोर जाने दिया जा रहा है। इसकी वजह से नालबंद चौराहे पर कुछ राहत है, लेकिन सुभाष पार्क तिराहे पर वाहनों के मुड़ने से दबाव बढ़ गया है। वहां तीन ओर से वाहन आ रहे हैं। असली परीक्षा तो सोमवार से होगी, जब स्कूल खुलेे होंगे। एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ेगा तो शायद सुभाष पार्क तिराहे और पंचकुइयां की स्थिति को संभालना और भी मुश्किल हो सकता है।