फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now reports of 12 infectious diseases can be seen online

Agra News: अब 12 संक्रामक रोगों की रिपोर्ट देखी जा सकेगी ऑनलाइन

Sat, 10 Feb 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now reports of 12 infectious diseases can be seen online
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोगों पर नियंत्रण और प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष पहल की है। मरीज और तीमारदारों को अब 12 तरह की बीमारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए यूडीएसपी का सिटीजन पोर्टल तैयार हुआ है। निजी एवं सरकारी अस्पतालों को इस पोर्टल पर जांच रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम (आईडीएसपी) के अंतर्गत आने वाले 12 रोगों पर नियंत्रण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक विभाग के पास सरकारी अस्पताल पर होने वाली इन बीमारियों की जांच का ही आंकड़ा रहता था, निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की जानकारी विभाग को नहीं मिल पाती थी, जिससे यह पता नहीं चल पाता था कि जिले में कौन सी बीमारी फैल रही है और कितने लेाग इस बीमारी की चपेट में आ रहे है। सरकारी अस्पतालों के एलटी अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी व इमरजेंसी में होने वाली जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट का विवरण यूडीएसपी के सिटीजन पोर्टल पर अपलोड करेंगे।इसी तरह से निजी अस्पतालों व लैब पर होने वाली जांच की रिपोर्ट भी इसी पोर्टल पर अपलोड होगी। इसके बाद कोविड के पोर्टल की तरह इस पोर्टल पर भी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन जारी हो जाएगी और मरीजों को आसानी से प्राप्त होगी। रिपोर्ट को ऑनलाइन किए जाने से मरीज को अपने रोग का सही व समय पर पता चलेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को यह भी जानकारी हो सकेगी कि किस क्षेत्र में किस रोग अथवा बीमारी का असर अधिक है। जिससे बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed