फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now passengers will travel in AC buses at reduced rates throughout March

Agra News: अब मार्च भर घटी दरों पर सफर करेंगे एसी बसों में यात्री

Mon, 04 Mar 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will travel in AC buses at reduced rates throughout March
कासगंज। परिवहन निगम ने विंटर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। जिसमें ऐसी बसों का किराया 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक तक 10 फीसदी कम किया गया। इसे निगम ने अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। अब पूरे मार्च माह में यात्री घटी हुई दरों पर एसी रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के विंटर डिस्काउंट ऑफर में एसी बस टू सीटर का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी बस थ्री सीटर का किराया 1.47 रुपये प्रति किलोमीटर रहेगा। सर्दी के मौसम में एसी बसों में लोड फेक्टर कम होने के कारण यह निगम ने लोड फेक्टर को बढ़ाने के लिए यह ऑफर दिया था। सर्दी के मौसम में बसों में एसी बंद रहने से डीजल की बचत का लाभ यात्रियों को देते हुए यह निर्णय लिया गया। डिपो से 2 एसी बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित होती हैं। यह बसों कौशांबी तक जाती हैं। किराए कम होने का लाभ दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों फरवरी माह तक मिलेगा। अभी भी मौसम बहुत अधिक गर्मी का न होने के कारण निगम ने इसे 31 मार्च तक बढ़ाया है।
विज्ञापन


घटी दरों में यह किराया:
3x2 एसी बस में कौशांबी तक किराया 379
2x2 एसी बस में कौशांबी तक किराया 439
3x2 एसी बस में अलीगढ़ तक किराया 142
2x2 एसी बस में अलीगढ़ तक किराया 121


परिवहन निगम के निर्देश पर एसी बसों का किराया कम किया गया था। यह आफर 28 फरवरी तक था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसे 31 मार्च तक बढ़ाया गया है। - ओम प्रकाश, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed