फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now passenger waiting shed demolished in Amanpur

Agra News: अब अमांपुर में तोड़ा यात्री प्रतीक्षालय शेड

Fri, 02 Aug 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Now passenger waiting shed demolished in Amanpur
अमांपुर। कस्बे के प्राचीन देवी मंदिर कालेज रोड पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने राहगीरों की सुविधा के लिए अपनी विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय शेड बनवाया था। बनाए गए यात्री शेड को बुधवार की रात में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर लोगों में रोष है। विधायक निधि से निर्मित यात्री शेड में लगी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह व क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के फोटो को जानबूझकर फाड़ दिया गया है। यात्री शेड सरकारी धनराशि से बने है। इसलिए अराजक तत्वों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि वह इस समय लखनऊ में हैं। अमांपुर आने के बाद अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इससे पहले सदर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से बनाए यात्री प्रतीक्षालय शेड करीब एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। मामला जानकारी में आने के बाद सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed