फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now only one day left for exemption in house tax If you still don't deposit it won't get the benefit

UP: गृहकर में छूट के लिए अब सिर्फ एक दिन शेष...अब भी जमा न किया, तो नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 29 Sep 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 10:24 AM IST
सार

गृहकर में 10 फीसदी छूट सिर्फ 30 सितंबर तक मिलेगी। अब महज एक दिन ही शेष रह गया है। यदि इस तारीख तक गृहकर जमा नहीं किया, तो छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 

 

विज्ञापन
Now only one day left for exemption in house tax If you still don't deposit it won't get the benefit
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपने अपना गृहकर जमा नहीं किया है तो सोमवार तक कर दीजिए। नगर निगम ने 30 सितंबर तक ही गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी छूट का प्रावधान किया है। इसके बाद मार्च तक आपको पूरा गृहकर ही देना होगा।
विज्ञापन


आगरा नगर निगम में अब तक 68,000 संपत्ति मालिक इस छूट का फायदा उठा चुके हैं। शहर में 3.25 लाख संपत्तियां हैं, जिनमें से बीते साल केवल एक लाख घरों से ही गृहकर मिल पाया था। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 68,000 घरों से अब तक 30.83 करोड़ रुपये गृहकर मिल चुका है। टैक्स जमा करने के काम में लगे कर्मचारियों से कहा गया है कि बीते साल से 130 प्रतिशत टैक्स ज्यादा वसूली करनी है। लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं टैक्स
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गृहकर जमा करने के लिए निगम के टैक्स काउंटरों पर भी जाने की जरूरत नहीं है। भवन स्वामी निगम की वेबसाइट https://agrapropertytax.com पर क्लिक करके भी अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन में अपने आप 10 फीसदी की छूट मिलेगी। जो बकाएदार 30 सितंबर के बाद टैक्स जमा कराएंगे, वे मिलने वाली छूट से तो वंचित होंगे। आगामी वित्तीय वर्ष में जमा कराने पर 12 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed