फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now Muda Rajbaha water will flow, fields will be irrigated

Agra News: अब मूड़ा रजबहा आएगा पानी, खेतों हो सकेगी सिंचाई

Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Now Muda Rajbaha water will flow, fields will be irrigated
कासगंज। मूड़ा रजबहा का पुल व दरवाजे ध्वस्त होने के कारण कई वर्षों से करीब 20 गांवों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। किसान परेशान थे। उनकी इस समस्या का हल जल्द ही होगा। शासन ने मूड़ा रजबहा के पुल, दरवाजे व अन्य कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके लिए स्वीकृत करीब 2 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में 51 लाख रुपये की किश्त जारी कर दी गई है। अमर उजाला वर्ष 2020 से किसानों की इस समस्या को उठाता आया है।मूड़ा रजबहा गंजडुंडवारा के ढुलाई से निकल कर नरथर तक जाता है। ढुलाई से नरथर तक करीब 20 गांव पड़ते हैं। यहां के किसान इस रजबहा के पानी से खेतों की सिंचाई करते हैं, लेकिन लंबे समय से इसमें पानी नहीं आया। इसके बहाव क्षेत्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं। किसान पानी नहीं मिलने से परेशान हो रहे थे और सिंचाई की समस्या का सामना कर रहे थे। वर्ष 2020 में सिंचाई विभाग ने अमर उजाला में इस समस्या के प्रकाशित होने के बाद सर्वे कराया और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। यह प्रस्ताव 3 वर्षों तक शासन में अटका रहा। अब इसे मंजूरी मिल गई है। 5 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव अमित प्रणव ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह मूड़ा रजबहा सिंचाई खंड कासगंज की फर्रुखाबाद शाखा के किलोमीटर 40.868 पर है। इस परियोजना की निर्माण लागत कुल 199.58 लाख की है। 51 लाख रुपये की किश्त जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed