फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now mother will keep an eye on midday meal

Agra News: अब मध्याह्न भोजन पर नजर रखेंगी मां

Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Now mother will keep an eye on midday meal
कासगंज। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों के लिए बनने वाले मध्याह्न भोजन पर मां की नजर रहेगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में मां समूह का गठन होगा। प्रत्येक समूह में छह महिला सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इनमें से एक महिला की प्रतिदिन भोजन का चख कर उसकी गुणवत्ता परखने की जिम्मेदारी होगी। जिला में 1263 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 1.25 लाख बच्चे शिक्षारत हैं। विद्यालयों मेंं पढ़ने वाले इन बच्चों के लिए पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन खिलाया जाता है। इसके लिए शासन से मेन्यू का निर्धारण हैं। शासन से लगभग 30 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कन्वर्जन कॉस्ट पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा गेहूं व चावल अलग से उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहते हैं। जिससे विभाग की किरकिरी होती है। इससे बचने के लिए शासन से प्रत्येक विद्यालय में छह सदस्यीय महिला समूह का गठन करने के निर्देश दिए हैं। इस समूह में विद्यालय में शिक्षारत बच्चे की मां को शामिल किया जाएगा। इस समूह का नाम मां रखा गया है। इस समूह की एक महिला प्रतिदिन विद्यालय जाकर भोजन चखकर गुणवत्ता की जांच करेगी। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी नजर रखेगी। वहीं विद्यालयों में बंटने वाले दूध, फल व भोजन के मेन्यू के अनुसार वितरण भी चैक करेगी। इसके लिए रोस्टर का निर्धारण होगा। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। भोजन पकाने से लेकर परोसने तक की विधि आदि की पूरी रिपोर्ट भी बीइओ को प्रेषित करेंगी। जिससे यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसका समाधान हो सके और साथ ही लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई के घेरे में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed