फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now local responsibility maintains development works after donald trump visit agra

डोनाल्ड ट्रंप के आने से सजी-संवरी आगरा की सड़कें, अब इसे सहेजना सबकी जिम्मेदारी

Tue, 25 Feb 2020 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
now local responsibility maintains development works after donald trump visit agra
स्वागत द्वार - फोटो : Amar Ujala
आगरा में ताजगंज, फतेहाबाद रोड और खेरिया क्षेत्र में हुए विकास कार्य भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए किया गया हो, लेकिन उनका काफिला ताज का दीदार कर गुजर गया है। अब यहां पर हुए विकास कार्य, साज-सज्जा को सहेजना हम लोगों की जिम्मेदारी है। नगर निगम कर्मचारी भी रोजाना यहां से कचरा उठाएं और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। 
विज्ञापन


ऐसे में हम लोग दीवारों पर पीक न करें, कचरा न फैलाएं, पौधों को नुकसान न पहुंचाए, इसका जिम्मा लेना होगा। नगर निगम और अन्य विभागों का भी जिम्मा है कि उनके कर्मचारी भी रोजाना कचरा उठाएं, डिवाइडर टूट जाएं तो उनकी मरम्मत करा दी जाए। सरकारी महकमे और आम जन की जिम्मेदारी से ही इनको सहेजने का कार्य हो सकता है। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चंद दिनों में उनके मार्ग वाले क्षेत्र की काया ही पलट दी। क्षेत्रीय लोग बोले, भले ही यह काम ट्रंप के लिए किया हो, लेकिन विकास तो हुआ। बस, उनसे यही दरख्वास्त कि वो फिर से आगरा आएं। कम से कम उनका क्षेत्र तो चमक जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देखते ही देखते बना दी सड़क

now local responsibility maintains development works after donald trump visit agra
सड़क किनारे रखे गमले - फोटो : Amar Ujala
- सड़क टूटी थी, इससे परेशानी होती थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के लिए इसे देखते ही देखते बना दिया गया। इससे सुविधा मिलेगी। -स्वाति चौधरी
- धूल बहुत उड़ती थी, जो घरों में घुसती थी। आंखों को परेशानी के साथ बीमारी की वजह भी बनती थी, लेकिन दो बार यहां छिड़काव होने लगा। - रानी सिंह
- ट्रंप के आने से सबसे बड़ा फायदा यहां की गंदगी दूर हो गई। साफ-सफाई करते हुए चकरा उठाया गया। एकदम चमक गई सड़क। - रंजना भल्ला
- डिवाइडर टूटे थे, इन पर रंगाई-पुताई करा दी। ऐसा लग रहा है, जैसे दिवाली पर घराें में सजावट करते हैं। अब अच्छा लग रहा है। - राजकुमार
-  स्ट्रीट लाइट और खंभे बदल गए। रात में पूरी सड़क दूधिया रोशनी में चमकती है। ट्रंप फिर से आएं, तो कम से कम विकास तो होगा। - हरलीन कौर
- कचरा नहीं उठता था, झाड़ू भी नहीं लगता था। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए रोजाना दिन में दो-तीन बार सफाई, छिड़काव हुआ, ऐसे आगे भी होना चाहिए। - निरंजन सिंह 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed