फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now goat is on olx

लो, अब ओएलक्स पर बकरों की बिक्री

Wed, 16 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 16 Sep 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
now goat is on olx
आनलाइन शॉपिंग साइट ओएलएक्स और क्विकर पर कार, टीवी, फ्रिज और डॉगी ही नहीं, बकरे भी बिक रहे हैं। स्क्रीन पर बकरे देखिए, पसंद कीजिए और अपना बकरा बुक करा लीजिए। बकरीद के लिए खास तौर पर उम्दा नस्लों के बकरे सजाए गए हैं। देसी, अलवरी, तोतापरी और जमनापरी ही नहीं, सबसे ज्यादा बिकने वाला बरबरा भी है। हर बकरे पर रेट का टैग फिक्स है। उलेमा ए दीन को आनलाइन बकरा शॉपिंग में शरई ऐतबार से कोई ऐतराज भी नहीं है।
विज्ञापन

इंटरनेट यूजर मुस्लिम युवाओं को यह शॉपिंग पसंद आ रही है। साइट पर न बकरा बेचने वालों की कमी है और न खरीदने वालों की। यहां 10 हजार से लेकर 1.25 लाख रुपये कीमत तक के बकरे हैं। यह नया ट्रेंड बकरा मंडी और हाट के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

हालांकि अभी आगरा में इस तरह बकरे बेचने का क्रेज कम है। अभी एक दो लोग ही इससे जुड़े हैं। लेकिन लखनऊ, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, जयपुर, दिल्ली के लोगों ने बकरों की खूब फोटो डाल रखी है। हालांकि इसे पसंद करने वालों में आगरा से बड़ी संख्या में लोग हैं। देखना ये है कि आनलाइन बकरे खरीदते कितने लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed