{"_id":"4ea651becb7f5f3bdce4069cf84077d7","slug":"now-camara-in-hawalat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हवालातों में कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हवालातों में कैमरे
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के चर्चित शो सत्यमेव जयते में पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार हनन की शिकायतों को रोकने के सुझाव ने एसएसपी को प्रेरित किया है। उन्होंने जिले की हर हवालात में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव वह जल्द शासन को भेजेंगे। उनका मानना है कि इससे मानवाधिकार आयोग को की जाने वाली शिकायतों में कमी आएगी।
एसएसपी राजेश डी मोदक ने बताया कि शो में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार हनन से जुड़ी शिकायतों के मद्देनजर हवालातों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव दिया था। इसे देखकर ही उन्हें इसका विचार आया। बताते चलें, चार जनवरी को अछनेरा थाने की हवालात में चोरी के आरोपी संजय की मौत हो गई थी। अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। एसएसपी ने बताया कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। मुंशी मॉनिटरिंग करेंगे। शासन से बजट मिलने के बाद जिले के थानों के साथ ही दीवानी हवालात पर भी कैमरा लगवाया जाएगा।
एक साल में 1200 से अधिक शिकायतें
पुलिस के मानवाधिकार प्रकोष्ठ में सन् 2013 में मानवाधिकार हनन से संबंधित 1200 से अधिक शिकायतें आईं। इसके अलावा इससे जुड़ी तमाम शिकायतें प्रकोष्ठ तक ही नहीं पहुंच पाती हैं।
विज्ञापन
हिरासत में हुईं मौतें
- सितंबर 2013 : जिला जेल से दीवानी में पेशी पर लाए गए जगदीशपुरा के पिता और उसके दो पुत्रों को खाने में जहर दे दिया गया था। पुलिस अभिरक्षा में तीनों बंदियों की मौत हो गई थी।
- सन् 2013: सदर थाने की हवालात में धर्मवीर की पुलिस टार्चर से हुई मौत। पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया।
- सन् 2013: लोहामंडी थाने की पुलिस की हिरासत में चांदी लूट के आरोप में पकड़े संजीव वर्मा ने जहर खाया। मौत पर हुआ था बवाल, मगर पुलिस ने मामला दबा दिया।
- अक्टूबर 2010: सिकंदरा थाने की हवालात में अपहरण के मामले में हिरासत में लिए गए रोशन मोहल्ला के मोनू की मौत हो गई थी। एसओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
- पांच साल पूर्व फतेहपुरसीकरी थाने की हवालात में युवक ने फांसी लगाई।
- तहसील सदर की हवालात में चक्कीपाट के व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।