फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now buying land in Kasganj has become expensive circle rate prices increased

Kasganj Circle Rate: कासगंज में अब जमीन खरीदना हुआ महंगा, बढ़े सर्किल रेट के दाम, जानें नई दरें

Sun, 07 Aug 2022 03:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

कासगंज में नई सर्किल दरें लागू हो गई हैं, जिसके बाद जमीन खरीदना महंगा हो गया है।  नई सर्किल दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक की गई वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
now buying land in Kasganj has become expensive circle rate prices increased
नई सर्किल रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में जमीन खरीदना और भी महंगा हो गया है। नई सर्किल दरों को लागू कर दिया गया है। सर्किल दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक वृद्घि की गई है। चार साल के बाद सर्किल दरों को बढ़ाया गया है। सर्किल दरों को वर्ष 2017 में बढ़ाया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में सर्किल दरों को बढ़ाए जाने की संभावना थी, लेकिन कोरोना के चलते दरें नहीं बढ़ाई गई। वर्ष 2022 में नई दरों को लागू किया गया है। 

विज्ञापन

मांगी गई थीं आपत्तियां

नई दरों को लागू करने से पहले प्रशासन के द्वारा आपत्तियां भी मांगी गई। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद नई सर्किल दरों को लागू कर दिया गया। अब नई दरों से ही जमीनों के बैनामा होंगे। सदर तहसील क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में नदरई गेट बाजार में सर्किल रेट पहले से ही काफी अधिक चल रहे थे। इस बाजार में 10 हजार रुपये वर्गमीटर सर्किल रेट बढ़ाए गए है। वहीं बिलराम गेट एवं सोरों गेट बाजार में भी इसी रेट से सर्किल रेट बढ़े हैं। जबकि सहावर गेट बाजार में 7 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर से रेट बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं इसी क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग पार इलाके में 10 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर से रेट बढ़े हैं। नए बने फोर लेन मार्ग को शहरी क्षेत्र में तीन खंडों में बांटकर रेट निर्धारित किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक रेट रेलवे डाक पुल से अग्रसेन द्वारा तक बढ़े हैं। जबकि अग्रसेन द्वार से अंबेडकर तिराहे तक 9 हजार रुपये वर्ग मीटर एवं अंबेडकर तिराहे से अमांपुर रोड तिराहे तक 7 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर से रेट बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से बढ़े हैं सर्किल रेट

क्षेत्र का नाम   पुरानी दरें नई दरें
बारहद्वारी से गांधी मूर्ति 55 हजार    65 हजार
गांधी मूर्ति से अग्रसेन द्वार    50 हजार 60 हजार
बारहद्वारी से बिलराम गेट चौराहा   40 हजार 50 हजार
बिलराम गेट चौराह से छर्रा अडडा  30 हजार 40 हजार
बारहद्वारी से गली चामुंडा 45 हजार 55 हजार
गली चामुंडा से अंबेडकर तिराहा 35 हजार 45 हजार
बारहद्वारी से सहावर गेट रेलवे क्रासिंग 35 हजार 42 हजार
रेलवे क्रासिंग से अमांपुर बस अड्डा 30 हजार  40 हजार
अमांपुर रोड से केए कालेज तक 22 हजार 30 हजार
 

नई दरें हुई लागू 

सब रजिस्ट्रार मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में सर्किल दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। नई दरें लागू की जा चुकी है। नई दरों से बैनामा की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed