सुविधा: अब दिव्यांग, सीनियर सिटीजन के अलावा बीमार व्यक्ति भी घर बैठे बनवा सकेंगे आधार कार्ड, इतना लगेगा शुल्क
आगरा में अब दिव्यांग, सीनियर सिटीजन के अलावा बीमार व्यक्ति भी घर बैठे आधार कार्ड बनवा सकेंगे। आगे पढ़ें और जाने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीमार व्यक्तियों के लिए यूआईडीएआई ने सुविधा दी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने दिव्यांग, सीनियर सिटीजन, बीमार व्यक्ति के लिए घर पर ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा की है। यह सुविधा यूआईडीएआई ने शुरू कर दी है। इस सुविधा के लिए लोगों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। पिछले एक महीने में 35 लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया।
आप यदि दिव्यांग, बीमार, सीनियर सिटीजन हैं और आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार सेंटर नहीं जा पा रहे तो यूआईडीएआई की यह सुविधा आप ले सकते हैं। ऑपरेशन मैनेजर शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड घर पर बनवाने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की मेल आईडी पर आपको आवेदन करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः- आगरा नगर निगम: मनमाने तरीके से चेक बना रहा लेखा विभाग का क्लर्क, मेयर ने लिखा पत्र- इसे हटाकर करें कार्रवाई
आवेदन में आपको डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, उम्र का प्रूफ, आवेदक का एक फोटो help@uidai.gov.in या uidai.lucknow@uidai.net.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन पर मंजूरी मिलने के बाद तय तिथि और समय पर आधार के काम के लिए किट लेकर ऑपरेटर पहुंचेंगे और आपका आधार बना दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- शोहदों का दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी युवतियों से की गंदी हरकत, विरोध पर जमकर पीटा; बचाने आए भाई की हालत नाजुक
बनवाने का शुल्क तय
घर पर यूआईडीएआई के ऑपरेटर के आने-जाने के लिए सर्विस चार्ज 700 रुपये लगेंगे। इसके अलावा नए आधार कार्ड पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। पर, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये, डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। आवेदक के अलावा अन्य लोगों को आधार के काम के लिए प्रति आवेदक 350 रुपये व डेमोग्राफिक, बायोग्रफिक अपडेट या कुछ भी अपडेट कराने के लिए सरकारी शुल्क अलग से देना होगा।