फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mayor has written letter to remove clerk posted in accounts department of municipal corporation In Agra

आगरा नगर निगम: मनमाने तरीके से चेक बना रहा लेखा विभाग का क्लर्क, मेयर ने लिखा पत्र- इसे हटाकर करें कार्रवाई

Thu, 17 Aug 2023 08:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

आगरा नगर निगम के लेखा विभाग में तैनात क्लर्क मनमाने तरीके से चेक बना रहा है। वह ठेकेदारों को परेशान कर रहा है। मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इसे हटाकर विभागीय कार्रवाई करने को कहा। 

विज्ञापन
mayor has written letter to remove clerk posted in accounts department of municipal corporation In Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राकेश बंसल प्रकरण के बाद मेयर ने पलटवार किया है। नगर निगम के लेखा विभाग में तैनात लिपिक के बारे में शिकायतें मिलने पर मेयर हेमलता दिवाकर ने नगर आयुक्त से उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। सेंगर पर आरोप है कि मनमाने तरीके से चेक बनाए जा रहे हैं। वहीं, मेयर के इस पत्र पर पार्षदों ने दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेयर हेमलता दिवाकर ने 14 अगस्त को नगर आयुक्त को पत्र लिखा, जो बुधवार को वायरल हो गया। इसमें मेयर ने लिखा है कि लिपिक मनोज सेंगर के कारण विभाग की छवि खराब हो रही है। ऐसे कर्मचारी को किसी महत्वहीन विभाग में तैनात किया जाए। इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। मेयर ने पत्र में लिखा है कि मनोज सेंगर की शिकायतें मिल रही है। वह मनमाने तरीके से ठेकेदारों के चेक बनाता है। अनैतिक रूप से ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। लेखा विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। यह निंदनीय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पर ही उठाए सवाल

विपक्षी बसपा पार्षदों ने मेयर हेमलता दिवाकर के इस पत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मेयर ने राकेश बंसल प्रकरण में कहा था कि बंसल पर विजिलेंस की जांच रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट में दोषी होगा तो कार्रवाई करूंगी। ऐसे में मनोज सेंगर की कौन सी जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट में दोषी बताया गया। उन्होंने कहा कि मनोज सेंगर के कार्यों की जांच कराई जाए। पार्षदों ने मेयर पर शहर की सफाई, पानी, सड़कों की जगह लिपिकों पर ज्यादा ध्यान देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed