फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now agra in your pocket by amarujala mycity app

हेमा मालिनी ने लांच किया MY CITY ऐप, बोलीं-अमर उजाला का अनमोल तोहफा

Thu, 25 May 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 May 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
now agra in your pocket by amarujala mycity app
अमर उजाला के MY CITY ऐप लॉन्च के दौरान सांसद हेमा मालिनी
अमर उजाला के MY CITY एप से अब आगरा आपकी जेब में होगा। मथुरा के होटल राधा अशोक में सिने अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने आज अमर उजाला के MY CITY ऐप को लॉन्च किया। ऐप को लांच करने के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि अमर उजाला ने सच में आगरावासियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मैं जब भी आगरा-मथुरा आउंगी तो अमर उजाला का ये ऐप मेरी बहुत मदद करेगा। ऐप के सभी फीचर लोगों को सुविधाएं देंगे। इस मौके पर एडिटर डिजिटल एंड कंजर्वेंस संजय अभिज्ञान और अमर उजाला आगरा संस्करण के संपादक नीरज कांत राही मौजूद थे।
विज्ञापन


हेमा का ट्वीट- 
विज्ञापन



अमर उजाला के इस एप पर जहां आगरा संस्करण के तहत कवर होने वाले सभी शहर और गांवों की ताजा खबरें उपलब्ध होंगी, वहीं आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज की वीडियो न्यूज भी यूजर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला MY CITY एप के माध्यम से आगरा का एक कंप्लीट गाइड लेकर आया है। इसमें आप ना सिर्फ अपने शहर की ताजा खबरें पा सकते हैं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हर जानकारी भी घर बैठे मिल जाएगी। इतना ही नहीं एप के जरिए एक जागरूक पाठक के रुप में आप अमर को खबर भी भेज सकते हैं। उसके साथ वीडियो और फोटो अटैच करने का भी ऑप्शन एप में रहेगा। खबर की पुष्टि के बाद हम उसे एप में जगह देंगे। खबर भेजने वाले का नाम खबर के साथ दिखाई देगा। 

अमर उजाला का MY CITY एप हर परेशानी में आपके काम आएगा। एप में आगरा के सभी बड़े अस्पतालों की पूरी जानकारी फोन नंबर के साथ मौजूद है। किसी दुर्घटना या संकट की स्थिति में सहायता के लिए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और क्षेत्रवार पुलिस और जिले व मंडल के अधिकारियों की जानकारी भी उपलब्ध है। 

आपकी हेल्थ का भी यह एप पूरा ख्याल रखता है। फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर और जिम के बारे में विस्तार से सारी जानकारी आपको यहां मिल जाएंगी। एप आपको आगरा की खबरों के साथ शहर में होने वाली एक्टिविटी की भी पूरी जानकारी देगी। रुटीन इवेंट के साथ खेल और कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का डेली अपडेट MY CITY एप से मिल जाएगा। इसके अलावा आप आगरा का अमर उजाला और सेलेक्ट का ई-पेपर भी पढ़ सकेंगे।

फिल्म-थियेटर का शो टाइम, हर जरूरी नंबर MY CITY पर

now agra in your pocket by amarujala mycity app
mycity - फोटो : अमर उजाला
आपके शहर में कौन सी फिल्म किस मल्टीप्लेक्स या सिनेमाघर में लगी है। उसका शो टाइम इस ऐप से जान सकते हैं। फिल्म की समीक्षा भी ‘माई सिटी’ एप पर उपलब्ध होगी। फिल्म के साथ आपके शहर में शाम को कौन सा प्ले होना है यह बात भी आप ‘माई सिटी’ एप से जान पाएंगे। यदि आप शहर में नए हैं तो शहर के प्लंबर, इलैक्ट्रीशियन और मैकेनिक के नंबर भी यहां आपके लिए होंगे। 


यात्रा में मददगार

MY CITY एप के जरिए आप आगरा में घूमने के स्थान, उन जगहों की खासियत और वहां पहुंचने के रूट आसानी से देख सकते हैं। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबर के साथ यदि आप टैक्सी बुक करना चाहते हैं तो टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी यहां उपलब्ध रहेंगे।


बाजार, डिस्काउंट, रेस्टोरेंट और होटल की जानकारी

MY CITY एप शॉपिंग करने की आपकी आदत को समझते हुए शहर के मॉल्स और शोरूम की सभी बड़ी डील्स और डिस्काउंट की जानकारी रोजाना आपको देगा। आप शहर के सभी बाजारों के बारे में जान सकते हैं। बाजार में कौन सा सामान कहां से मिलेगा, इस बात की जानकारी भी ‘माई सिटी’ एप पर उपलब्ध होगी। एप के माध्यम में शहर में घूमने की जगह, होटल, रेस्टोरेंट, बार-पब्स, कैफे के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।


ऐसे करें डाउनलोड

एंड्रॉयड यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर MY CITY टाइप करें- दूसरे नंबर पर अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed