फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   November will catch traffic speed on the highway

नवंबर से हाईवे पर रफ्तार पकड़ेगा ट्रैफिक

Wed, 21 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
November will catch traffic speed on the highway
- फोटो : अमर उजाला
बस कुछ दिन और, इसके बाद हाईवे पर हांफता ट्रैफिक फर्राटा भरेगा। तीन में से दो बांधाएं दूर हो जाएंगी। सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी 22 नवंबर को सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवरों का शुभारंभ करेंगे। इसको देखते हुए एनएचएआई ने निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री प्रस्तावित जलेसर-बरेली हाईवे के निर्माण की भी नींव रखेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एनएचएआई, एलएनटी और रिलायंस के अधिकारियों की रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के यहां बैठक में नितिन गडकरी के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले एनएच-2 पर चल रहे कार्य को जल्द पूरा करने पर मंथन किया गया। इसमें एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य 22 नवंबर तक पूरा किया जा सकता है। वाटर वर्क्स पर बन रहे फ्लाईओवर के काम में कुछ अड़चन आ रही है। ऐसे में तय किया गया कि केंद्रीय मंत्री के हाथों से सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी चौराहे के फ्लाईओवर का शुभारंभ कराया जाएगा। हालांकि हाईवे पर अब तक निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। मगर, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कार्य में तेजी लाई गई है। खंदारी पर तो फ्लाईओवर के बाकी स्लैप डालने के साथ ही सड़क निर्माण के भी कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं, हाल ही में हाईवे घोषित की गई जलेसर-बरेली रोड के चौड़ीकरण के कार्य का भी नितिन गडकरी शुभारंभ करेंगे। बता दें कि टेढ़ी बगिया से जलेसर, कासगंज, बरेली के लिए यह रास्ता और सुगम हो जाएगा। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वे 22 नवंबर को जहां एक नये हाईवे की नींव रखेंगे तो फ्लाईओवरों का शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने बताया कि यमुना से जुड़े प्रस्तावों पर भी कुछ पहल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed