फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices In 19 Villages Liquor Bought From A Grocery Store Can Be Poisonous

आगरा जहरीली शराब कांड: जहरीली हो सकती है परचून की दुकान से खरीदी शराब, 19 गांवों में नोटिस चस्पा

Fri, 27 Aug 2021 08:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Aug 2021 08:34 AM IST
सार

पांच गांव में जहरीली शराब पीने से मौतों के बाद मातम पसरा है। आस-पास के गांव में मौतों का आंकड़ा न बढ़े इसके लिए लोगों को जिला प्रशासन ने बुधवार को जागरूक  किया है।

विज्ञापन
Notices In 19 Villages Liquor Bought From A Grocery Store Can Be Poisonous
शराब का क्वार्टर दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शमसाबाद, फतेहाबाद और ताजगंज क्षेत्र के 19 गांवों में बुधवार को प्रशासन ने चेतावनी नोटिस चस्पा कराए हैं। जिन पर लिखा है परचून की दुकानों से शराब नहीं खरीदें। यहां से शराब जहरीली हो सकती है। अगर कोई खुली शराब बेचता है तो पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

पांच गांव में जहरीली शराब पीने से मौतों के बाद मातम पसरा है। आस-पास के गांव में मौतों का आंकड़ा न बढ़े इसके लिए लोगों को जिला प्रशासन ने बुधवार को जागरूक  किया है। शराब निर्माण, बिक्री के अड्डों व परचून की दुकानों से बिक्री के संबंध में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। चेतावनी नोटिस पर मोबाइल नंबर दर्ज हैं। जिन पर कोई भी व्यक्ति सूचित कर सकता है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलीजेंस को सक्रिय किया है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बुधवार को कौलारा कला, शमसाबाद, ग्वालियर रोड, इनायत नगर, करोंधना, बुढ़ाना, नगला पाटम, इरादत नगर, महाव, दिगनेर, करबना, लकावली, बगदा, घौसी, नरैना बहरामन, सेवला जाट, ऊंचा गांव, बड़ा गांव और नगला विधि चंद्र में चेतावनी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस दौरान गांवों में परचून की दुकानों पर छापामारी की गई। उनके फ्रीजर व गोदाम की जांच की गई, जहां कुछ नहीं मिला है। 

विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया और ताजगंज क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही होगी। शासन के निर्देश पर
यह निर्णय हुआ है। स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: इस बार 5247 वर्ष के होने जा रहे कन्हैया, अजन्मे के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटा ब्रज
आगरा जहरीली शराब कांड: पति आए और सो गए, फिर उठ न सके, शराब ने सब कुछ खत्म कर दिया...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed