फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: इस बार 5247 वर्ष के होने जा रहे कन्हैया, अजन्मे के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटा ब्रज

Fri, 27 Aug 2021 05:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Aug 2021 05:35 PM IST
सार

30 अगस्त सोमवार को भविष्य पुराण के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण 5247 वर्ष के हो रहे हैं। यह उनका 5247वां जन्मोत्सव भी है। इस वर्ष जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा वृष राशि में रहते हुए मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021 in Mathura: Shri Krishna Janmashtami 2021: This Year 5247 Birthday Of Lord Krishana
जन्माष्टमी 2021: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण 30 अगस्त को 5247 साल के होने जा रहे हैं। उनकी जन्म और लीला भूमि मथुरा में कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बार अजन्मे के जन्म पर शुभ संयोग, जयंती योग, रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और चंद्रमा वृषभ (उच्च) राशि में रहेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। द्वापर युग में मथुरा पुरी में कंस के कारागार में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में उच्च (वृष) राशि के चंद्रमा में भगवान श्रीकृष्ण ने निशीथ बेला में रात के 12:00 बजे जन्म लिया था। उस समय सूर्य भगवान सिंह राशि पर चल रहे थे। विभिन्न विशेषज्ञों की ज्योतिष गणना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का 5247 वर्ष के होने जा रहे हैं।  

 
Krishna Janmashtami 2021 in Mathura: Shri Krishna Janmashtami 2021: This Year 5247 Birthday Of Lord Krishana
जन्माष्टमी 2021: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में बिखरी सतरंगी छटा - फोटो : अमर उजाला
30 अगस्त सोमवार को भविष्य पुराण के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण 5247 वर्ष के हो रहे हैं। यह उनका 5247वां जन्मोत्सव भी है। इस वर्ष जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा वृष राशि में रहते हुए मनाई जाएगी। वहीं संयोग इस बार भी जन्माष्टमी के दिन बन रहा है, जो जन्म के समय रहा था। - ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी, निदेशक, दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान मथुरा

 
Krishna Janmashtami 2021 in Mathura: Shri Krishna Janmashtami 2021: This Year 5247 Birthday Of Lord Krishana
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5247वां जन्मोत्सव है। भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण 3228 ई.स. वर्ष पूर्व हुआ था। ज्योतिष गणित के मुताबिक भगवान कृष्ण द्वापर युग के वर्ष 8,60,931 में जन्मे थे। पंचांग के अनुसार, भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 29 अगस्त को रविवार को रात 11 बजकर 25 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात में 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस हिसाब से व्रत के लिए उदया तिथि को मानते हुए 30 अगस्त को जन्माष्टमी होगी।  -आलोक गुप्ता, ज्योतिषाचार्य
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021 in Mathura: Shri Krishna Janmashtami 2021: This Year 5247 Birthday Of Lord Krishana
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण 5247वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण का 5247वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिष गणित के मुताबिक भगवान कृष्ण द्वापर युग के वर्ष 8,60,931 में जन्मे थे। विक्रम संवत के अनुसार कलियुग की आयु 2078 वर्ष हो चुकी है। द्वापर के 3169 व कलियुग के 2078 वर्ष को जोड़कर श्रीकृष्ण की वर्तमान आयु के आंकलन का उल्लेख ज्योतिष गणनानुसार निर्णय सागर सहित अन्य पंचांगों में किया गया है।  - पंडित अजय तैलंग, आचार्य, तथास्तु राज लक्ष्मी ज्योतिष संस्थान 
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021 in Mathura: Shri Krishna Janmashtami 2021: This Year 5247 Birthday Of Lord Krishana
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती 30 को
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 30 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा तथा प्रात: 1:56 बजे बाद मंगला आरती के दर्शन होंगे। उसके पश्चात 31 अगस्त की सुबह 2 बजे से 5:30 तक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे तथा नंदोत्सव दर्शन प्रात: 7:45 से 12 बजे तक होंगे। यह जानकारी बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed