फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice will be issued in agra to teachers for using fake marksheet

बीएड की फर्जी मार्कशीट वाले शिक्षकों को अब जारी होंगे नोटिस, आगरा में संख्या हुई 241

Fri, 24 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 24 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
notice will be issued in agra to teachers for using fake marksheet
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 की फर्जी अंकतालिका लगाकर परिषदीय बेसिक स्कूलों में नौकरी कर रहे शिक्षकों की संख्या आगरा में 241 हो गई है। सात शिक्षकों के नाम खंड शिक्षा अधिकारियों ने बाद में भेजे हैं। शुक्रवार से शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


एसआईटी की 4570 फर्जी प्रमाणपत्रों की सूची जिले में 28 अक्तूबर को प्राप्त हुई। 30 अक्तूबर से जांच प्रक्रिया शुरू हुई। 12 नवंबर को प्रक्रिया पूरी हुई। एसआईटी की सूची से मिलान के बाद जिले में 234 फर्जी शिक्षक पाए गए। 
विज्ञापन


इनकी सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा को भेज दी थी। सूत्रों की मानें तो कुछ शिक्षकों ने अपने नाम ब्लॉक स्तर से नहीं भिजवाए थे। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने शिक्षकों की सेवा पुस्तिका मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सात और शिक्षक ऐसे पाए गए, जिनकी अंकतालिका एसआईटी की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची से मेल खा रही थी। अधिकतर शिक्षक सैंया ब्लॉक के हैं। बीएसए अर्चना गुप्ता का कहना है कि बाद में चिह्नित किए गए सात शिक्षकों की सूची भी अपर मुख्य सचिव को भेज दी गई है।

शुक्रवार से चिह्नित शिक्षकों को निर्धारित प्रोफार्मा पर नोटिस जारी किया जाएगा। एक हफ्ते के अंदर शिक्षकों को अपना पक्ष रखना होगा। शिक्षक को अपना पदनाम, कार्यरत विद्यालय का नाम, सर्विस बुक में अंकित पता की जानकारी देनी होगी। शिक्षक को नोटिस के माध्यम से बताया जाएगा कि एसआईटी की ओर से उपलब्ध कराई सूची के मुताबिक उनका बीएड का प्रमाणपत्र फर्जी है।

एक हफ्ते के अंदर देना होगा जवाब

शिक्षक को अपना लिखित अभिकथन पत्र जारी होने के एक हफ्ते के अंदर बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। जवाब के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। जो शिक्षक जवाब नहीं देगा, माना जाएगा कि उसे कुछ कहना नहीं है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। जवाब देने वाले शिक्षकों पर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed