फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to shopkeepers to clear the footpath

फुटपाथ को खाली करने के लिए नगर निगम ने दुकानदारों को थमाए नोटिस

Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Notice to shopkeepers to clear the footpath
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित विजय टाकीज के सामने रोड पटरी पर टीन शेड डालकर दुकान करने वाले लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस के माध्यम से तीन दिन में जगह को खाली करने का समय दिया गया है। दुकानदारों ने शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

सदर बाजार विजय टाकीज के सामने नगर निगम की साइड पटरी पर लोगों ने अस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है। लोगों ने बांस बल्ली और टीन शेड डालकर दुकानों को भी बना लिया है। इससे कारोबार से दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इन लोगों को साइड पटरी पर रोजगार करते हुए एक लंबा अरसा बीत गया। नगर निगम की साइड पटरी पर करीब बीस दुकानें अस्थायी रुप से बनी हैं। अब इस जगह को खाली कराने की पहल नगर निगम ने शुरू कर दी है। निगम ने 31 जुलाई को कब्जा धारकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुकानदार नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग की। इससे उनका रोजगार प्रभावित न हो और वह साइड पटरी पर रोजकार करते रहें। इस दौरान अवरार, नदीम, राहत, सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed