फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to lab operators give report on getting dengue patient Action will be taken against those who hide

Agra News: लैब संचालकों को नोटिस, डेंगू मरीज मिलने पर दें रिपोर्ट; छिपाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 08 Jul 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 12:30 PM IST
सार

बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा सबसे अधिक है। चार मरीज भी मिल चुके हैं। ऐसे में निजी लैब में जांच के नाम पर मरीजों को गुमराह न करें, इसके लिए लैब संचालकों को डेंगू का मरीज मिलने पर उसका नाम, पता, उम्र और नमूने की स्लाइड स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करानी होगी।
 

विज्ञापन
Notice to lab operators give report on getting dengue patient Action will be taken against those who hide
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में डेंगू के चार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी लैब संचालकों को नोटिस दिया है। इसमें निर्देश दिया है कि डेंगू के मरीज की पुष्टि होने पर इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। ऐसा न करने पर लैब पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा सबसे अधिक है। चार मरीज भी मिल चुके हैं। ऐसे में निजी लैब में जांच के नाम पर मरीजों को गुमराह न करें, इसके लिए लैब संचालकों को डेंगू का मरीज मिलने पर उसका नाम, पता, उम्र और नमूने की स्लाइड स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इस नमूने की दोबारा जांच कराई जाएगी, पुष्टि होने पर मरीज के घर फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा 2023: इन मार्गों से नहीं गुजर सकेंगे वाहन, पुलिस ने जारी किया नया रूट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

25 एमएल में 7-15 दिन में पनपता है टाइगर मच्छर

जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मादा एडीज एजिप्टाई के काटने से डेंगू पनपता है। इस मच्छर के निचले हिस्से पर चीता पर होने वाली सफेद लाइन होने के कारण इसे टाइगर मच्छर भी कहा जाता है। ये 25 मिलीग्राम पानी में पनप जाता है और 7-15 दिन में वयस्क बनकर काटने लगता है।


ये भी पढ़ें - UP: एप से लिया लोन... कंपनी ने मां-बेटी को बनाया पोर्न साइट का एजेंट; युवती का फोटो न्यूड महिला के साथ जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed