फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice of termination of service has been issued to sixty three teachers of Basic Education Department in Agra

Agra News: बेसिक शिक्षा विभाग के 63 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस, कार्यशैली में नहीं आ रहा सुधार

Fri, 12 May 2023 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 04:57 PM IST
सार

आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग के 63 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। यह लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
notice of termination of service has been issued to sixty three teachers of Basic Education Department in Agra
Agra News: बेसिक शिक्षा विभाग के 63 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में उच्चस्तरीय सुविधाएं और काबिल शिक्षक, बावजूद इसके परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को मोटी पगार दे रही है। वह न तो अपने काम और न ही सरकार की नीतियों के साथ इंसाफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हर महीने पगार लेने के बाद भी स्कूल की सूरत तक न देखने वाले ऐसे ही 63 शिक्षकों की मनमर्जी पर बेसिक शिक्षा विभाग ने अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से स्कूल से नदारद इन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी इन शिक्षकों की कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो इनकी सेवा समाप्ति तय है।

विज्ञापन

अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हैं

बेसिक शिक्षा विभाग में भी शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए रोज नए नवाचार किए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षकों की कार्यशैली परखने के लिए विभागीय अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हैं। इस दौरान लगातार अनुपस्थित मिलने वाले ऐसे ही 63 शिक्षकों को विभाग ने अब सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इसमें आरोपी शिक्षकों को तीन दिन का समय अपना पक्ष और जवाब देने के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दर्दनाक: पहले जन्मदिन पर खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिरा मासूम, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि विभिन्न ब्लॉकों के कुल 63 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। तीन नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए शासन को संस्तुति कर दी जाएगी।

इन विद्यालयों के शिक्षकों को जारी किया गया है नोटिस-

  • 1- उप्रावि पहाड़ीकलां कंपोजिट विद्यालय खेरागढ़
  • 2- कंपोजिट विद्यालय नैनाना जाट, बरौली अहीर
  • 3- कंपोजिट विद्यालय गढ़ी हरलाल, बरौली अहीर
  • 4- कंपोजिट विद्यालय कुठावली, बरौली अहीर
  • 5- प्रावि बुढ़ाना, बरौली अहीर
  • 6- उप्रावि सानपुर निठारी, फतेहपुर सीकरी
  • 7- प्रावि कासिमपुर, जगनेर
  • 8- उप्रावि तुर्कपुरा, जगनेर
  • 9- उप्रावि सांकुरी खुर्द, फतेहाबाद
  • 10- प्रावि पुरा बलधारी, पिनाहट
  • 11- प्रावि पुरा जवाहर, पिनाहट
  • 12- प्रा.वि. पुरा जवाहर, पिनाहर
  • 13- उ.प्रा.वि.गरकटू, पिनाहट
  • 14- प्रा.वि. इसौली, शमशाबाद
  • 15- प्रा.वि.लहरपट्टी लहर, शमशाबाद
  • 16- प्रा.वि. ठहरई, शमशाबाद
  • 17- प्रा.वि. समसपुर, अछनेरा
  • 18- प्रा.वि. किरावली-2, अछनेरा
  • 19- पू.मा.वि. मिढ़ाकुर-1 बिचपुरी
  • 20- उ.प्रा.वि. मुखवार कंपोजिट, एत्माद्पुर
  • 21- प्रा.वि. खरिखना, एत्माद्पुर
  • 22- उ.प्रा.वि. जगनपुर, एत्माद्पुर
  • 23- उ.प्रा.वि. नगला नत्था, एत्माद्पुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed