{"_id":"5f6a35858ebc3e63f02fd5b5","slug":"notice-mainpuri-news-agr460441464","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्ष्य न दिखाए तो ध्वस्त होंगे सरकारी जमीन पर बने मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्ष्य न दिखाए तो ध्वस्त होंगे सरकारी जमीन पर बने मकान
विज्ञापन
भोगांव। तहसील क्षेत्र के गांव अहिरवा में तीन दिनों से सरकारी जमीन की पैमाइश करने में जुटी टीम ने मंगलवार को काम पूरा कर लिया है। पैमाइश में सरकारी जमीन पर दो दर्जन से अधिक मकान बने मिले हैं। इन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही भूमि आवंटन के साक्ष्य न दिखाने पर मकान ध्वस्त कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी से शिकायत के बाद अहिरवा में गाटा संख्या 755 की पैमाइश शुरू की गई थी। लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल वाले इस गाटा की पैमाइश तीन दिनों तक चली। मंगलवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने पैमाइश का काम पूरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंपी है। पैमाइश में सरकारी जमीन पर दो दर्जन से अधिक मकान बने मिले हैं। अब राजस्व विभाग ने इन लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
नोटिस का जवाब साक्ष्य सहित देने के लिए मकान मालिकों को एक मौका दिया जाएगा। अगर वे ये साबित करने में असमर्थ रहे कि उन्हें भूमि का आवंटन नियमानुसार हुआ था तो मकान ध्वस्त करा दिए जाएंगे। वहीं पैमाइश के दौरान खाली मिली भूमि को भी जल्द कब्जे में लिया जाएगा। वहीं उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार का कहना है कि मामले में जो भी सामने आया है, उससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उनके जो भी आदेश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।