{"_id":"5f91cbd48ebc3e9b7b6a6f55","slug":"notice-kasganj-news-agr4648947184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कुलावे काटने का मामला- किसानों पर कार्रवाई से भाकियू में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कुलावे काटने का मामला- किसानों पर कार्रवाई से भाकियू में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गोरहा नहर में अवैध रूप से कुलावे काटने के मामले में किसानों के खिलाफ सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के मामले में भाकियू में आक्रोश है। किसान नेताओं ने गांव नगला सिताबी में पंचायत की और कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की चेतावनी है।
नहर से कुलावे काटकर खेतों तक पानी पहुंचाने के मामले में किसानों के खिलाफ सिंचाई विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। किसानों को नोटिस दिए जाने की जानकारी के बाद भारतीय किसान यूनियन ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। नगला सिताबी में हुई पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडे ने कहा कि किसानों के हित में शासन, प्रशासन को निर्णय लेने चाहिए।
मंडल अध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा कि सिंचाई विभाग किसानों को परेशान कर रहा है। बेवजह किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों के हित में किसान यूनियन आंदोलन की राह पकड़ेगी। इस दौरान आशीष पांडे, बृजेश यादव, विनोद चौहान, तौफिक खां, अमर सिंह, संदीप पांडे, विजय सिंह, कौशल किशोर, हेमराज सिंह, विजेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।