फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice issued to village heads for burning stubble in agra

पराली जलाने के मामले में किसानों के बाद अब प्रधानों पर हुई यह कार्रवाई, नोटिस जारी

Wed, 20 Nov 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
notice issued to village heads for burning stubble in agra
खेतों में पराली से निकलता धुआं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में किसान पराली जलाकर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इसकी सूचना अफसरों को न देने और अपने गांवों में अंकुश न लगाने पर जिलाधिकारी ने पांच प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। वहीं, डीपीआरओ ने सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया है।   
विज्ञापन


पराली जलाने की दहगांव में 25, फालेन में 24, हुलवाना में 17, हताना में 16 तथा खरौट में 15 स्थानों पर पराली जलाई गई। यह सभी सूचनाएं लखनऊ स्थित सेटेलाइट से जिला प्रशासन को दी गई। पर्यावरण प्रदूषण और पराली जलाने को लेकर सख्त हुए प्रशासनिक अफसर अलग-अलग स्थानों से अब तक 16 किसानों को गिरफ्तार कर चुके हैं और दो लेखपाल निलंबित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इन प्रधानों पर हुई कार्रवाई 

डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि छाता ब्लाक के गांव फालेन की प्रधान राजबाला, नंदगांव ब्लाक के गांव खरौट के प्रधान महेंद्र सिंह, हताना के प्रधान सुखलाल, दहगांव के प्रधान कुंवरपाल व हुलवाना के प्रधान कुंवरपाल के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पांच प्रधानों को धारा 95 छ के तहत प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन न करने को लेकर नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उनसे जवाब भी मांगा है। संतोष जनक जवाब न देने पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज रहेंगे। 

छाता और नंदगांव ब्लाक के गांव दहगांव, हताना, फालेन, खरौट व हुलवाना में सबसे ज्यादा पराली जलाई गई। ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के किसानों को पराली जलाने से नहीं रोका। इससे वातावरण प्रदूषित हुआ। सभी प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए हैं और नोटिस जारी किया गया है। - डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ

एक और किसान को भेजा जेल

उधर, मंगलवार को पुलिस ने कोसीकलां  के गांव जाव से ही एक किसान को खेत में पराली जलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे शांतिभंग में चालान कर भेज दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में ग्वाले को रास्ते के कूड़े में आग लगाने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed