फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to former senior assistant for not giving letters to counter in-charge

Agra News: पटल प्रभारियों को पत्रावलियां न देने पर पूर्व वरिष्ठ सहायक को नोटिस जारी

Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to former senior assistant for not giving letters to counter in-charge
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक ने सेवानिवृत्ति के बाद भी पटल प्रभारियों को वित्तीय अभिलेख, पत्राजात और पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। न्यायालय में चल रहे मामलों से संबंधित पत्रावलियां भी गायब होने पर बीएसए ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक को द्वितीय नोटिस जारी कर 25 मई को उपस्थित होकर
विज्ञापन

पत्रावलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने सेवा निवृत्त वरिष्ठ सहायक सोवरन सिंह को एक मई को नोटिस जारी कर 10 मई को तक उपस्थित होकर अवशेष पत्रावलियां पटल सहायक को उपलब्ध कराने के लिए प्रथम नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी सोबरन सिंह ने पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराईं। अब बीएसए ने द्वितीय नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा पटल प्रभारियों को वित्तीय अभिलेख, पत्राजात और पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसके चलते न्यायालय में चल रहे मामले भी प्रभावित हो रहे हैं। न्यायालय से मांगी गई जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं। बीएसए ने पत्र में कहा है कि पटल सहायकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई विज्ञप्ति के विल भुगतान से संबंधित पत्रावली, राजकीय लेखा पटल से संबंधित विल वाउचर पत्रावली, विभाग द्वारा प्राप्त अनुदान पंजिका, कार्यालय स्टाफ पंजिका वर्षबार, वेतन विल पंजिका वर्ष 2011 एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत चल रहे ममता राजपूत की याचिका से संबंधित पत्रावली, अनीता कुमारी द्वारा योजित याचिका से संबंधित पत्रावली आदि उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने नोटिस में कहा कि उनके द्वारा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अभिलेखों के अभाव में प्रभावी पैरवी नहीं हो पा रही है। बीएसए ने नोटिस में कहा है कि 25 मई को दोपहर बजे उपस्थित होकर सभी अवशेष अभिलेख कार्यालय में संबंधित पटल सहायकों को उपलब्ध करा दें। अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed