फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   notice issued to coallage in mainpuri

छात्र अटैचमेंट को लेकर दो कॉलेजों को जारी किया नोटिस

Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
notice issued to coallage in mainpuri
20एमएनपी-43-डीआईओएस कार्यालय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिना मान्यता के ही छात्रा का पंजीकरण करने के मामले में दो कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किया है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इटावा के सरसई नावर निवासी मुस्कान अग्निहोत्री पुत्री राजीव अग्निहोत्री ने सुघर सिंह चौहान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओम नगर हर्राजपुर कला में सत्र 2018-19 के लिए कक्षा 11 में पंजीकरण कराया था। छात्रा कॉलेज में पढ़ती रही और सत्र 2019-20 में कक्षा 12 में भी उसने अध्ययन किया। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जब उसे प्रवेश पत्र नहीं मिला तो उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री से की। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर जब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जांच कराई गई तो पता चला कि सुघर सिंह चौहान उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के पास कक्षा 11 व 12 की मान्यता ही नहीं है। उनके द्वारा छात्रा का संबद्धीकरण भजनलाल गेंदालाल स्मारक इंटर कॉलेज रमेश नगर किशनी से किया गया है। जांच अधिकारी ने यहां भी जांच की तो छात्रा का कक्षा 11 में कोई उपस्थिति रजिस्टर नहीं मिला। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को दोनों ही कॉलेजों को विभागीय निर्देशों का पालन न करने के मामले में नोटिस जारी करते हुए मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। श्री सुघर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को जारी नोटिस में कहा गया है कि जब उनके पास 11-12 की मान्यता नहीं थी तो आखिर प्रवेश कैसे ले लिया। वहीं श्री भजनलाल गेंदालाल स्मारक इंटर कॉलेज को जारी नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा जानबूझ कर छात्रा का विवरण कक्षा 12 में ऑनलाइन नहीं कराया गया। इससे छात्रा का भविष्य संकट में पड़ा है।
विज्ञापन

कोई भी कॉलेज बिना मान्यता के किसी भी छात्र का प्रवेश नहीं ले सकता है। कॉलेज को बिना कारण के किसी भी छात्र का ऑनलाइन पंजीकरण न कराना अपराध है। शासनादेश के तहत नोटिस जारी हुए हैं। स्पष्टीकरण के बाद जो स्थिति बनेगी उसके अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed